उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस की राज्य सरकार ने मंत्रीपरिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित कर योजना का विरोध किया है। यह करके कांग्रेस सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है। केन्द्र और राज्य संघीय व्यवस्था के तहत कार्य करते हैं। इसके तहत कुछ विषय केन्द्र व राज्य के तहत समान आते हैं, कुछ विषय सिर्फ राज्य के तहत होते हैं और कुछ विषय केन्द्र के तहत आते हैं।
भारतीय सेना संघ सूची का विषय है। ऐसे में केन्द्र सरकार ने देश की सुरक्षा के मद्देनजर अग्निपथ योजना बनाई है। इस का राज्य सरकार की तरफ से मंत्रीमंडल की बैठक में विरोध करना, संविधान का उल्लंघन है। केन्द्रीय सूची के विषयों का विरोध करके कांग्रेस ने संविधान का अपमान किया गया है।
भाजपा नेता ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए रोजगार और देश सेवा का सुअवसर है। राज्य की गहलोत सरकार इस योजना का विरोध कर रही है और स्वयं बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है। भाजपा नेता ने दावा किया कि एक सर्वे के अनुसार राज्य में 28.2 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। १६ लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं। राज्य की गहलोत सरकार ने अपने घोषणा पत्र में सभी बेरोजगारों को भत्ता देने का दावा किया था लेकिन फिर सिर्फ दो लाख बेरोजगार युवाओं को भत्ता देना शुरू किया, इस पर भी अचानक ट्रेनिंग आदि के नाम पर बाधाएं खड़ी कर दी हैं और अब भत्ता देने से कदम पीछे खींच लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भ्रष्टाचार चरम पर है और राज्य सरकार के मंत्री आपस में ही झगड़ रहे हैं। राज्य के मंत्री सरकार पर प्रत्यक्ष गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के विधायक सरकार को विफल बता चुके हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है साम्प्रदायिक तनाव चरम पर है।
विकास ठहर गया है और कानून व्यवस्था जर्जर हो गई है। भ्रष्टाचार को रोकने का दावा देने वाली गहलोत सरकार ने एसीबी पर शिंकजा कस दिया है। अधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई करने के लिए इजाजत लेना अनिवार्य कर दिया है।
पत्रकार वार्ता में नगर परिषद के पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, भाजपा नेता अमित सहू, पूर्व पार्षद व भाजपा नेता कविन्द्र सिंह शेखावत, श्रीकृष्ण वर्मा, विनोद रैगऱ, अशोक खिच्ची, ललित मिश्रा, जिला महामंत्री जुगलकिशोर गोड़, मोहन चंगोई, भंवर राठौड़, अशोक खिच्ची आदि मौजूद थे।

रक्तदान करने वालों का सम्मान
टाउन के उत्तम पैलेस में गत माह राजेन्द्र सिंह राठौड़ के जन्म दिवस पर रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और उन्हें संगठन की रीति-नीति से अवगत करवाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

किसानों पर बढ़ा दिया मंडी टैक्स
हनुमानगढ़. भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस कृषि विधेयक का विरोध कर रही थी और स्वयं को किसानों का हितैषी बता रही थी लेकिन अब हाल ही में मंडी समिति एक्ट में संशोधन करके कृषि उपज मंडी समिति से बाहर बिकने वाली कृषि जिंसों पर भी राज्य सरकार ने मंडी टैक्स बढ़ा दिया है।