scriptटाउन के छह वार्ड व जंक्शन के आठ के वार्डों में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकबला | BJP and Congress compete directly in six wards of Town and eight wards | Patrika News

टाउन के छह वार्ड व जंक्शन के आठ के वार्डों में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकबला

locationहनुमानगढ़Published: Nov 13, 2019 12:06:43 pm

Submitted by:

Anurag thareja

निकाय चुनाव काउंड डाउन:: 03 दिन शेष टाउन के छह वार्ड व जंक्शन के आठ के वार्डों में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकबलाजंक्शन के आठ व टाउन के भी आठ वार्ड में त्रिकोणा मुकाबलाहनुमानगढ़. निकाय चुनाव में प्रचार प्रसार थमने में अब 36 घंटे शेष हैं। गुरुवार शाम पांच बजे के बाद लाउड स्पीकर, सभा आदि का शोर सुनाई नहीं देगा। प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं। इधर, टाउन के छह वार्ड व जंक्शन के आठ वार्डों में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

निकाय चुनाव काउंड डाउन:: 03 दिन शेष
टाउन के छह वार्ड व जंक्शन के आठ के वार्डों में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकबला
– जंक्शन के आठ व टाउन के भी आठ वार्ड में त्रिकोणा मुकाबला

हनुमानगढ़. निकाय चुनाव में प्रचार प्रसार थमने में अब 36 घंटे शेष हैं। गुरुवार शाम पांच बजे के बाद लाउड स्पीकर, सभा आदि का शोर सुनाई नहीं देगा। प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं। इधर, टाउन के छह वार्ड व जंक्शन के आठ वार्डों में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। इसी तरह जंक्शन के आठ व टाउन के नौ वार्डों में त्रिकोणी टक्कर हैं। यहां भाजपा व कांग्रेस को टक्कर देने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी दिन-रात प्रचार प्रसार में जुटे हैं। इसके अलावा टाउन के छह व जंक्शन के सात वार्डों में चार-चार उम्मीदवार मैदान में हैं। जंक्शन के वार्ड 5 व 12 में आठ-आठ प्रत्याशी, जंक्शन के वार्ड 02, 46, 49 व 56 में पांच तो टाउन के वार्ड 20, 24, 35, 36, 39, 44 व 46 में भी पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। जंक्शन स्थित वार्ड 04 में सात, 09 में सात, 59 में 07 व 54 में 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह टाउन स्थित वार्ड 27 में 06 प्रत्याशी मैदान में हैं।
टाउन में यहां आमने-सामने
टाउन के पंजाबी मोहल्ला स्थित वार्ड 23 में भाजपा के प्रदीप ऐरी व कांग्रेस के सुनील कुमार आमने-सामने हैं। सिंधी मोहल्ला स्थित वार्ड 25 में भाजपा के ईश्वरदास व कांग्रेस के लीलाधर पारीक आमने-सामने हैं। फतेहगढ़ मार्ग स्थित वार्ड 28 में कांग्रेस के अनिल खीचड़ व भाजपा के कविंद्र सिंह शेखावत एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। नई आबादी स्थित वार्ड 29 में भाजपा की ममता व कांग्रेस की सुशीला आमने-सामने हैं। इन्द्रिरा कॉलोनी स्थित वार्ड 31 में भाजपा की शांति देवी व कांग्रेस की प्रमिला देवी आमने-सामने चुनाव लड़ रही हैं। एसएफआई गोदाम स्थित वार्ड 34 में भाजपा के राजेंद्र कुमार व कांग्रेस के विजेंद्र कुमार एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
जंक्शन में यहां आमने-सामने
सिविल लाइन स्थित वार्ड एक में कांग्रेस के गणेशराज बंसल व भाजपा के दीपक कुमार खाती आमने-सामने हैं। हाउसिंग बोर्ड स्थित वार्ड सात में कांग्रेस के गुरदीप चहल व भाजपा के राजेश मदान चुनाव लड़ रहे हैं। जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित वार्ड 13 में कांग्रेस की परविंद्र व भाजपा की सुमन आमने-सामने हैं। भट्टा बस्ती स्थित वार्ड 15 में कांग्रेस की गंगादेवी व भाजपा की नगीना बाई चुनावी मैदान में है। ढिल्लो कॉलोनी स्थित वार्ड 18 में कांग्रेस के देवेंद्र बंसल व भाजपा के हिमांशु महर्षि चुनावी मैदान में है। इसी तरह दुर्गा कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी व श्याम सिंह कॉलोनी स्थित वार्ड19 में कांग्रेस की संतोष रानी व भाजपा की सरिता शर्मा आमने-सामने हैं। सेक्टर 06 स्थित वार्ड 51 में भाजपा के सुरेशचंद्र धमीजा व कांग्रेस के यादवेंद्र शर्मा व सुरेशिया स्थित वार्ड 60 में भाजपा के बजरंग सिंह व कांग्रेस के अशोक कुमार आमने-सामने हैं।
टाउन में यहां त्रिकोणा मुकाबला
टाउन के भटनेर दुर्ग के सामने स्थित वार्ड 21 में कांग्रेस के अर्चित अग्रवाल, भाजपा के संजय जैन व निर्दलीय मदन खदरिया चुनाव लड़ रहे हैं। मेडिसन मार्केट व पुरानी तहसील स्थित वार्ड 22 में भाजपा के रोहित कुमार छपोला, कांग्रेस के राजेंद्र कुमार पुत्र कुंदनलाल व निर्दलीय राजेंद्र कुमार पुत्र लक्ष्मण चुनाव लड़ रहे हैं। नई आबादी स्थित वार्ड 26 में कांग्रेस के मनोज कुमार सैनी, भाजपा के चिरंजीलाल सोनी व निर्दलीय गुरदेव सिंह देबी चुनाव लड़ रहे हैं। सूर्य नगर स्थित वार्ड 32 में कांग्रेस की अनीता, भाजपा की सुमित्रा देवी व निर्दलीय मंजू देवी चुनाव लड़ रहे हैं। पारीक कॉलोनी स्थित वार्ड 33 में कांग्रेस के प्रमोद कुमार, भाजपा के कृष्णलाल व निर्दलीय मनोज कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। सेक्टर नंबर दो व रूपनगर स्थित वार्ड 38 में भाजपा की अनीता, कांग्रेस के राजकुमार व निर्दलीय श्यामलाल चुनाव लड़ रहे हैं। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित वार्ड 40 में भाजपा के महादेव भार्गव, कांग्रेस के हरीशचंद्र व निर्दलीय श्रवण कुमार चुनावी मैदान में हैं। कयामखानी व कलालों का मौहल्ला स्थित वार्ड 42 में कांग्रेस की आसमीन बानो, भाजपा की जरीना व निर्दलीय रहीसा चुनाव लड़ रही हैं।
जंक्शन में यहां त्रिकोणा मुकाबला
हाउसिंग बोर्ड स्थित वार्ड 06 में कांग्रेस की कलावती देवी, भाजपा की विजय लक्ष्मी व निर्दलीय नीलू गुप्ता चुनावी मैदान में हैं। सेक्टर 12 स्थित वार्ड 08 में भाजपा के राजेंद्र सहारण, कांग्रेस के सुमित रिणवां व निर्दलीय कुलवीर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। सेक्टर 12 स्थित वार्ड 14 में भाजपा के भवंरलाल, कांग्रेस की मंजू व निर्दलीय नरेश चुनावी मैदान में हैं। गांधीनगर स्थित वार्ड 16 में भाजपा के गुरदीप सिंह, कांग्रेस की शिवानी मीणा व निर्दलीय ओमप्रकाश चुनावी मैदान में हैं। ढिल्लो व दुर्गा कॉलोनी के पास स्थित वार्ड 17 में कांग्रेस के नंदूराम गुर्जर, भाजपा के प्रकाश तंवर व निर्दलीय बालकिशन मैदान में हैं। लालाजी बालाजी कॉलोनी, चक ज्वालासिंह वाला, गोल्डन सिटी स्थित वार्ड 48 में भाजपा के राजेश कुमार कड़वासरा, कांग्रेस के कौर सिंह खोसा व निर्दलीय कुंदनलाल शाक्य मैदान में हैं। सुरेशिया स्थित वार्ड 55 में भाजपा के सिंगाराम, कांग्रेस के हंसराज व निर्दलीय हरगोविंद चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह वार्ड 57 में भाजपा के राजेंद्र कुमार, कांग्रेस की रामा देवी व निर्दलीय पार्वती देवी चुनावी मैदान में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो