हनुमानगढ़

ट्वीटर पर पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करने का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही हिंसा, हत्या व लूटपाट के विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
 

हनुमानगढ़May 06, 2021 / 09:11 am

Purushottam Jha

ट्वीटर पर पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करने का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

ट्वीटर पर पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करने का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना
-पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप बोले, प्रवासी राजस्थानियों पर की गई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी से जवाब क्यों नहीं मांगते अशोक गहलोत
हनुमानगढ़. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही हिंसा, हत्या व लूटपाट के विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में प्रदेशभर के सभी मंडलों पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। हनुमानगढ़ के कलक्ट्रेट पर भारतीय जनता पार्टी हनुमानगढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई के नेतृत्व में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व मंडल पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद वहां जो हिंसक घटनाएं हुईं वह लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है, शर्मनाक है। आजादी के बाद यह पहला दृश्य है जिस तरीके से ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल में हिंसा, हत्याएं, निर्ममता हुई। अभी पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं, लेकिन इस तरीके का प्रतिशोध कहीं देखने को नहीं मिला। डॉ. रामप्रताप ने कहा कि हिंसा के खिलाफ सब मौन क्यों हैं? इसका जवाब हम मांगते हैं। ममता बनर्जी के राज में इस तरीके से जो निर्ममता हुई है, उसके विरोध में आज पूरे देशभर में भाजपा का कार्यकर्ता बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके मनोबल, आत्मविश्वास और भरोसे के लिए उनके साथ खड़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि घमंड तो रावण का भी टूटा और हिटलर का भी सर्वनाश हुआ है। इसलिए ममता बनर्जी को इस तरीके की हठधर्मिता, बर्बरतापूर्ण तानाशाही का अंजाम तो भुगतना ही पड़ेगा। साथ ही राहुल, प्रियंका, अशोक गहलोत सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए बलबीर बिश्नोई ने कहा कि जो लोग बंगाल की हिंसा पर मौन हैं, देश उनसे जवाब मांगता है। कहां गया आपका लोकतंत्र, छोटी-छोटी बातों पर ट्वीटर पर पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करने वाले अब मौन क्यों हैं। बिश्नोई ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों पर जिस तरह से बंगाल में टारगेट कर हिंसा की गई राजस्थान के मुख्यमंत्री को इस पर जवाब मांगना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव , जिला उपाध्यक्ष नगीना बाई,अरुण खिलेरी , जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती , पार्षद गुरदीप सिंह बब्बी, सुनील अमलानी, मंडल महामंत्री प्रदीप करवा, मनप्रीत सैनी, आईटी सेल संयोजक जयकिशन सेवानी बजरंग भाटी शामिल हुए।

Hindi News / Hanumangarh / ट्वीटर पर पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करने का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.