भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने राजस्थान में बताए 44 जिले, हनुमानगढ़ से दस भाजपा कार्यालयों का किया वर्चुअल उद्घाटन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने राजस्थान में बताए 44 जिले, हनुमानगढ़ से दस भाजपा कार्यालयों का किया वर्चुअल उद्घाटन हनुमानगढ़. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपीजी नड्डा ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर नव निर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य दस जिलों में बने भाजपा कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करने के साथ उन्होंने चार जिलों में बनने वाले कार्यालय का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि देश में 512 ऐसे कार्यालय बनने प्रस्तावित हैं। इसमें 227 बनकर तैयार हो गए हैं जबकि 153 मे
हनुमानगढ़
Published: May 11, 2022 03:02:31 pm
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने राजस्थान में बताए 44 जिले, हनुमानगढ़ से दस भाजपा कार्यालयों का किया वर्चुअल उद्घाटन
हनुमानगढ़. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपीजी नड्डा ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर नव निर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य दस जिलों में बने भाजपा कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करने के साथ उन्होंने चार जिलों में बनने वाले कार्यालय का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि देश में 512 ऐसे कार्यालय बनने प्रस्तावित हैं। इसमें 227 बनकर तैयार हो गए हैं जबकि 153 में निर्माण चल रहा है। पूर्व अध्यक्ष शाह का जिक्र कर कहा कि यह सभी कार्यालय उनकी सोच से बन रहे हैं। जो आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। कार्यालय खुलने से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। नड्डा ने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब कार्यालय में मंत्रणा करें, योजनाएं बनाएं और प्रदेश की गहलोत सरकार को घर बैठाएं। आगे कहा कि आज विरोधी पार्टी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी के संबोधन से देती है। यह कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है। नड्डा ने अपने भाषण में राजस्थान में 44 जिले होने का जिक्र किया। पूरे भाषण के दौरान उन्हें इस गलती का अहसास नहीं हुआ और उन्होंने दूसरी बार भी राजस्थान में 44 जिले बता दिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद, अलवर सांसद बाबा बालकनाथ, संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीनी, पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची, संगठन में सह प्रभारी भारती बहन, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश प्रभारी, अरुण कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन भाकर, काशीराम गोदारा, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, संजीव बेनीवाल, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, मीडिया प्रभारी दीपक खाती, नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के सुशील गोदारा, पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष प्रेम गोदारा, सुशील जोशी, ओम सोनी, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य दस जिलों में बने भाजपा कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करने के साथ उन्होंने चार जिलों में बनने वाले कार्यालय का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि देश में 512 ऐसे कार्यालय बनने प्रस्तावित हैं। इसमें 227 बनकर तैयार हो गए हैं जबकि 153 में निर्माण चल रहा है। पूर्व अध्यक्ष शाह का जिक्र कर कहा कि यह सभी कार्यालय उनकी सोच से बन रहे हैं। जो आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। कार्यालय खुलने से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। नड्डा ने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब कार्यालय में मंत्रणा करें, योजनाएं बनाएं और प्रदेश की गहलोत सरकार को घर बैठाएं। आगे कहा कि आज विरोधी पार्टी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी के संबोधन से देती है। यह कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है। नड्डा ने अपने भाषण में राजस्थान में 44 जिले होने का जिक्र किया। पूरे भाषण के दौरान उन्हें इस गलती का अहसास नहीं हुआ और उन्होंने दूसरी बार भी राजस्थान में 44 जिले बता दिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद, अलवर सांसद बाबा बालकनाथ, संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीनी, पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची, संगठन में सह प्रभारी भारती बहन, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश प्रभारी, अरुण कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन भाकर, काशीराम गोदारा, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, संजीव बेनीवाल, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, मीडिया प्रभारी दीपक खाती, नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के सुशील गोदारा, पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष प्रेम गोदारा, सुशील जोशी, ओम सोनी, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने राजस्थान में बताए 44 जिले, हनुमानगढ़ से दस भाजपा कार्यालयों का किया वर्चुअल उद्घाटन
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
