script15 लाख की रिश्वत देकर जीते भाजपाई, कांग्रेसी बोले दिल को लगी ठेस | BJP won by giving bribe of 15 lakhs, Congress speaks to heart | Patrika News

15 लाख की रिश्वत देकर जीते भाजपाई, कांग्रेसी बोले दिल को लगी ठेस

locationहनुमानगढ़Published: Apr 27, 2019 12:27:41 pm

Submitted by:

adrish khan

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

hanumangarh mein ramgarh vidhyayak ki pc

15 लाख की रिश्वत देकर जीते भाजपाई, कांग्रेसी बोले दिल को लगी ठेस

15 लाख की रिश्वत देकर जीते भाजपाई, कांग्रेसी बोले दिल को लगी ठेस
– बोली रामगढ़ विधायक कांग्रेस नहीं करती झूठे वादे
– डिवाइड एंड रूल भाजपा और यूनाइट एंड रूल कांग्रेस की विचारधारा
हनुमानगढ़. भाजपा ने 15 लाख की रिश्वत देकर चुनाव जीता। जनता को झूठे सपने दिखाए। मगर अब झूठ व जुमला नहीं चलेगा। कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती। वही वादा करती है जिसे पूरा करने में वह सक्षम हो। रामगढ़ विधायक सफिया जुबैर खान ने शनिवार को यहां प्रेस वार्ता में यह बात कही। कांगे्रस को समन्वय व सौहार्द की विचारधारा वाली पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा डिवाइड एंड रूल में विश्वास करती है। जबकि कांग्रेस युनाइट एंड रूल को अपनाती है। विविधता में एकता की बात कांग्रेस करती है। भाजपा देश को बांटने में लगी हुई है। उसे अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
महिला रोजगार के सवाल पर रामगढ़ विधायक ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के खाते खुलवा कर उनको भुला दिया। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो न्याय योजना के तहत 20 प्रतिशत गरीब परिवारों की महिलाओं के खाते में सालाना 72 हजार रुपए जमा कराएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष इशाक खान, देहात ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीतसिंह चंदड़ा, एडवोकेट मोहम्मद मुश्ताक जोईया, इमामद्दीन भाटी, एडवोकेट जाकिर हुसैन, एडवोकेट मोहम्मद जफर आदि मौजूद रहे।
दिल को पहुंची ठेस
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व जिप सदस्य इमामद्दीन भाटी ने कहा कि गत तीन दिनों से रामगढ़ विधायक जिले में है। मगर स्थानीय विधायक उनके साथ नहीं दिखे। प्रेस वार्ता में भी नहीं आए। उनके इस रवैये से दिल को ठेस पहुंची। एडवोकेट मोहम्मद मुश्ताक जोईया ने उनको बीच में टोकते हुए कहा कि यह बातें घर की हैं। बाहर करने से क्या। उन्होंने कहा कि विधायक विनोद कुमार पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के लिए पंजाब गए हुए हैं।
जाति का कड़वा सच
रामगढ़ विधायक के जिले में केवल अल्पसंख्यक बहुल जिलों में ही पार्टी का प्रचार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग जाति के नाम पर वोट देते हैं, यह कड़वा सच है। इसे भाजपा ने हवा दी है। हालांकि भाजपा के ट्रेक पर ही कांग्रेस के आगे बढऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा बिलकुल नहीं है। कांग्रेस की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने की रही है और रहेगी।
आपने बनाया नहीं, हम भी नहीं बनने देंगे
भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ की अलवर से जीत के सवाल पर रामगढ़ विधायक सफिया जुबैर खान ने कहा कि विधानसभा में आपने उनको प्रत्याशी बनाया नहीं था। अब हम उनको सांसद नहीं बनने देंगे। वहां से हराकर भेजेंगे। विधायक ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की 18 सीटें आएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो