हनुमानगढ़. जंक्शन थाने के समक्ष दो पक्षों में चल रही पंचायती के दौरान महिला से छेड़छाड़ को लेकर महिला थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार महिला ने रिपोर्ट दी कि उनकी किसी विवाद को लेकर जंक्शन थाने के सामने दूसरे पक्ष के साथ पंचायत चल रही थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के जगदीश पुत्र बलदेवराज मिश्रा व उसके पुत्र रोहित मिश्रा निवासी सुभाषपुरा, बीकानेर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसी तरह छेड़छाड़ के दो और मामले दर्ज कराए गए। महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि जब वह अपने प्लाट में बंधे पशु संभालने गई तो सुरेशिया के वार्ड 55 निवासी कामरेड पुत्र मानकाराम सहित 6 जने वहां आए। उसे धमकाया तथा छेड़छाड़ की। एक अन्य मामले में महिला ने पुलिस को बताया कि पाल सिंह पुत्र महेन्द्रसिंह निवासी चक चार जेआरके जंडावाली उसके घर में घुसा तथा छेड़छाड़ की।