रेगुलेशन में बदलाव से पनपा आक्रोश नहीं हो रहा कम, किसानों ने मुख्य सड़क पर लगाया जाम
https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
भादरा. अमरसिंह ब्रांच का रेगुलेशन बदलने के विरोध में गांव रामगढ़ में गुरुवार को भी किसान मुख्य सड़क पर डटे रहे। सड़क पर चक्काजाम कर धरना लगाया। इससे पहले तीन बार संघर्ष समिति एवं प्रशासन के मध्य वार्ता हो चुकी है। परन्तु कोई परिणाम नहीं निकल पाया।
हनुमानगढ़
Published: February 24, 2022 06:15:12 pm
रेगुलेशन में बदलाव से पनपा आक्रोश नहीं हो रहा कम, किसानों ने मुख्य सड़क पर लगाया जाम भादरा. अमरसिंह ब्रांच का रेगुलेशन बदलने के विरोध में गांव रामगढ़ में गुरुवार को भी किसान मुख्य सड़क पर डटे रहे। सड़क पर चक्काजाम कर धरना लगाया। इससे पहले तीन बार संघर्ष समिति एवं प्रशासन के मध्य वार्ता हो चुकी है। परन्तु कोई परिणाम नहीं निकल पाया। किसानों ने मांग की कि अमरसिंह ब्रांच का 355 क्यूसेक पानी का हमें पृथक से रेगुलेशन दिया जाए एवं सिद्धमुख कैनाल को 266 क्यूसेक पानी पृथक से रेगुलेशन बनाकर दिया जाए। इससे दोनों सिस्टम में पूरा पानी लगेगा। किसान नेता रामकिशन भाकर ने बताया कि 60 वर्षो से डीपीएन एवं एनटीआर साथ-साथ सभी माइनरों में 8-8 दिवस के बाद चलती आ रही है। परन्तु नए रेगुलेशन में यह व्यवस्था भंग कर दी। इसलिए विवाद उत्पन्न हुआ है। अब गेहूं पकाई का समय है। अत: डीपीएन के बाद एनटीआर एव सम्बन्धित माइनरों को फीड किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा पानी नहीं दे रहा है हम हरियाणा को पत्र ही लिख सकते हैं। इसके अलावा चारा नहीं है। वार्ता के बाद किसानों ने नोहर - भादरा मुख्य मार्ग पर पड़ाव डाल कर पूर्ण चक्का जाम कर दिया। गुरुवार को पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल ने अपने समर्थकों के साथ धरने का समर्थन किया व अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के कारण किसानों में फूट डाली जा रही है। किसानों ने निर्णय किया है कि प्रति दिवस पांच किसान बेमियादी अनशन पर बैठेंगे। प्रशासन की ओर से श्रीगंगानगर- हिसार मुख्य मार्ग पर गांव रामगढ़ में चक्काजाम के चलते वाहनों के आवागमन को लेकर अन्य मार्गो से वाहनों को भेजा जा रहा है। दो दिनों से किसान चक्काजाम करके बैठे हैं। बिना मांग पूरी हुए किसान आंदोलन स्थगित नहीं करने की जिद पर अड़े हुए हैं।

रेगुलेशन में बदलाव से पनपा आक्रोश नहीं हो रहा कम, किसानों ने मुख्य सड़क पर लगाया जाम
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
