scriptविजय सिंह चौहान फिर तहसील अध्यक्ष बने, स्वयंसेवी शिक्षण संस्था की कार्यकारिणी गठित | chunav | Patrika News

विजय सिंह चौहान फिर तहसील अध्यक्ष बने, स्वयंसेवी शिक्षण संस्था की कार्यकारिणी गठित

locationहनुमानगढ़Published: Mar 24, 2019 07:41:25 pm

Submitted by:

Purushottam Jha

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

chunav

विजय सिंह चौहान फिर तहसील अध्यक्ष बने, स्वयंसेवी शिक्षण संस्था की कार्यकारिणी गठित

विजय सिंह चौहान फिर तहसील अध्यक्ष बने, स्वयंसेवी शिक्षण संस्था की कार्यकारिणी गठित
हनुमानगढ़. स्वयंसेवी शिक्षण संस्था तहसील शाखा की बैठक रविवार को टाउन स्थित ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हुई। इसमें हनुमानगढ़ तहसील की कार्यकारिणी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। चुनाव प्रभारी हरचरण सिंह, श्याम मिढ्ढा, जेपी दूधवाल की देखरेख में पुन: सर्वसम्मति से विजय सिंह चौहान को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संरक्षक भगवान गोदारा, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, जगदीश स्वामी, अशोक सुथार, जगदीश स्वामी, पवन शर्मा, राजेश मिढ्ढा, भारत भूषण कौशिक, आरके त्यागी, गुरदीप सिंह, महावीर प्रसाद शर्मा,फूल सिंह, रणजीत सिंह ढिल्लों, बलराम लिंबा, प्रवीण वर्मा, महेंद्र, विजय तवंर, हवा सिंह, मोहनलाल स्वामी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने निजी शिक्षण संस्थाओं की समस्याओं पर विचार रखकर इनके समाधान के लिए एकजुट होने की बात कही। जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। शिक्षण संस्थाओं को बेहतर माहौल देने के लिए सरकार को अवगत करवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही शिक्षण संस्थाओं के समक्ष आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो