8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं मिले परिवाद से इनकार की शिकायत

हनुमानगढ़. जिला स्तरीय अपराध एवं अनुसंधान समीक्षा बैठक शुक्रवार को एसपी कार्यालय सभागार में हुई। इसमें जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वालों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 22 Oct 2021, 9:55 PM IST

नहीं मिले परिवाद से इनकार की शिकायत

नहीं मिले परिवाद से इनकार की शिकायत

नहीं मिले परिवाद से इनकार की शिकायत
- अपराध समीक्षा बैठक में बोली एसपी
- त्योहारी सीजन के दृष्टिगत सघन पेट्रोलिंग व वाहन चेकिंग का निर्देश
हनुमानगढ़. जिला स्तरीय अपराध एवं अनुसंधान समीक्षा बैठक शुक्रवार को एसपी कार्यालय सभागार में हुई। इसमें जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वालों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। कई बार इस तरह की शिकायतें मिलती हैं कि थाने में परिवाद लेने से इनकार कर दिया गया। भविष्य में यह शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए।
एसपी ने वर्षांे से लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने आदि पर जोर दिया। एसपी जैन ने कहा कि सभी थाना प्रभारी गांवों में सीधे जनता से संपर्क स्थापित करे, उनमें पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करे। वारंटियों की धरपकड़ के लिए सूचना तंत्र मजबूत करने, थाना प्रभारियों को एक-दूसरे से सामंजस्य स्थापित करने एवं विशेष अभियान चलाकर वारंटों की तामील कराने, अवैध शराब बिक्री व नशे पर रोक लगाने आदि का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि यह पुलिसकर्मी ही खुद तय करे कि उनका थाना क्षेत्र कैसे अपराध मुक्त हो। एसपी ने सभी थानों प्रभारियों से उनके क्षेत्र में घटित वारदातों आदि के बारे में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एएसपी जस्साराम बोस, महिला प्रकोष्ठ एएसपी नीलम चौधरी, एससीएसटी सेल डीएसपी देवानंद, संगरिया सीओ दिनेश राजोरा, रावतसर सीओ रणवीर मीणा, पुलिस निरीक्षक सुभाष कच्छावा, जंक्शन थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई, टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण आदि मौजूद रहे।