अपनी ही पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष से असंतुष्ट कांग्रेस पार्षद
हनुमानगढ़Published: Aug 02, 2023 11:30:24 am
उठा-पटक : कांग्रेस पार्षदों ने जिलाध्यक्ष को सौंपा पार्टी से त्यागपत्र
अपनी ही पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष से असंतुष्ट कांग्रेस पार्षद
पीलीबंगा पालिकाध्यक्ष पर लगाए मनमानी करने के आरोप


अपनी ही पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष से असंतुष्ट कांग्रेस पार्षद
हनुमानगढ़. पीलीबंगा नगरपालिका अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट सत्तारूढ़ कांग्रेस के पार्षदों ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी को एक संयुक्त हस्ताक्षरित त्यागपत्र सौंपा। इस पत्र में असंतुष्ट पार्षदों ने नगरपालिका अध्यक्ष पर मनमाना रवैया अपनाने, कांग्रेस पार्टी का बोर्ड होने के बावजूद भी उन्हीं के वार्डों में विकास कार्य नहीं करवाकर उनकी अनदेखी करने व कुछ ठेकेदारों के साथ मिलकर बिजली के कार्यों में करोड़ों रुपए का गड़बड़झाला करने के आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए स्वीकार करने की मांग की गई।