scriptतीन जोड़े, जो बन गए पार्षद | Councilor | Patrika News
हनुमानगढ़

तीन जोड़े, जो बन गए पार्षद

नगर परिषद में बनाया रिकार्ड तीनों दम्पत्ति कांग्रेस से जुड़े हुएदो दम्पत्ति पहले भी रह चुके हैं पार्षद

हनुमानगढ़Nov 20, 2019 / 12:28 pm

Manoj

hmh

hmh

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ नगर परिषद के चुनाव में इस बार कई नए रिकार्ड बने हैं। इस बार नगर परिषद बोर्ड में तीन दम्पत्ति भी शामिल हुए हैं।


नगर परिषद के इतिहास में एक साथ तीन दम्पत्ति नगरपरिषद बोर्ड के लिए पहली बार निर्वाचित हुए हैं। खास बात यह है कि तीनों ही दम्पत्ति कांग्रेस से निर्वाचित हुए हैं। वार्ड एक से गणेश बंसल एवं वार्ड 19 से उनकी पत्नी संतोष बंसल और वार्ड 8 से सुमित रिणवा व वार्ड 14 से उनकी पत्नी मंजू देवी निर्वाचित हुई हैं। टाउन के वार्ड 28 से अनिल खिचड़ और वार्ड 29 से उनकी पत्नी सुशीला देवी विजयी हुई हैं।

गणेश बंसल पूर्व में दो बार पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी एक बार पार्षद निर्वाचित हो चुकी हैं और उस दौरान वह नगर परिषद सभापति भी रही हैं। सुमित रिणवा भी दो बार पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी पहली बार पार्षद निर्वाचित हुई हैं। अनिल खिचड़ एवं उनकी पत्नी सुशीला देवी एक-एक बार पार्षद रह चुके हैं।
सबसे बड़े अंतर से जीते तरूण विजय

वोट के अंतर के हिसाब से देखें तो सबसे बड़ी जीत कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तरुण विजय ने दर्ज की। वार्ड १२ से कांग्रेस के तरुण विजय ने १३३९ वोट हासिल किए जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नारायणराम नायक को २३२ मत मिले। इस तरह उन्होंने ११०७ वोट के अंतर से जीत दर्ज की। इसके साथ ही इस वार्ड से पिछले कई दशकों में पहली बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां अधिकांशत भाजपा प्रत्याशी कमल खिलाते रहे हैं।
केवल तीन मतों से की जीत हासिल

जंक्शन के वार्ड ५४ में निर्दलीय उम्मीदवार सुनील कुमार ने केवल तीन मतों से जीत हासिल की है। उन्हें ४०१ मत मिले। जबकि कांग्रेस के दीपक कुमार ने ३९८ वोट प्राप्त किए।
जंक्शन के वार्ड ०५ में कांग्रेस के अब्दुल हाफिज ने केवल ०८ मतों से जीत हासिल की है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार अमानत अली को २७७ मत हासिल हुए हैं।

टाउन के वार्ड ३९ में भाजपा के मुख्तयार अली ने १४ मतों से जीत हासिल की है। मुख्तयार अली को ५९१ मत मिले व कांग्रेस के जाकिर हुसैन को ५७७ मत मिले हैं।
वार्ड ११ में भाजपा के बलराज सिंह ने १९ मतों से जीत हासिल की है। बलराज सिंह को ४८१ मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान को ४६२ मत हासिल हुए।

Home / Hanumangarh / तीन जोड़े, जो बन गए पार्षद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो