scriptहनुमानगढ़ से सरदारशहर तक रेल सेवा शुरू करने की मांग, आप कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान | Demand to start rail service from Hanumangarh to Sardarshahr, AAP work | Patrika News

हनुमानगढ़ से सरदारशहर तक रेल सेवा शुरू करने की मांग, आप कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

locationहनुमानगढ़Published: Jul 05, 2022 04:18:10 pm

Submitted by:

Purushottam Jha

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. क्षेत्र में हनुमानगढ़ से सरदारशहर तक रेल सेवा शुरू करने के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव मुंडा में जनजागरूकता व हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। आप जिला संयोजक सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से सरदारशहर जिला चूरू तक लगभग 160 किलोमीटर लम्बे ऐरिया में आज तक कोई रेल सुविधा शुरू नहीं की गई है।
 

हनुमानगढ़ से सरदारशहर तक रेल सेवा शुरू करने की मांग, आप कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

हनुमानगढ़ से सरदारशहर तक रेल सेवा शुरू करने की मांग, आप कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

हनुमानगढ़ से सरदारशहर तक रेल सेवा शुरू करने की मांग, आप कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
-गांव मुंडा में ग्रामीणों को बताए रेल सेवा शुरू होने के लाभ

हनुमानगढ़. क्षेत्र में हनुमानगढ़ से सरदारशहर तक रेल सेवा शुरू करने के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव मुंडा में जनजागरूकता व हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। आप जिला संयोजक सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से सरदारशहर जिला चूरू तक लगभग 160 किलोमीटर लम्बे ऐरिया में आज तक कोई रेल सुविधा शुरू नहीं की गई है। क्षेत्र वासियों को सस्ता व सुलभ आवागमन का साधन उपलब्ध करवाने के लिए राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा कोई विचार नहीं किया गया। इतने लम्बे क्षेत्र में से अधिकांश ऐरिया शुष्क एवं रेतिला है और यहां का मुख्य व्यवसाय कृषि पर आधारित है। यहां की कृषि पूर्ण रूप से वर्षा पर आधारित है। रेल सुविधा ना होने के कारण इस क्षेत्र का आर्थिक विकास नहीं हो पा रहा है। इससे यह क्षेत्र आवश्यक सुख-सुविधाओं से वंचित है। इस क्षेत्र के लोगों का जीवन यापन बड़ी मुश्किल से हो रहा है अगर वर्षा होती है तो यहां खेती होती है अन्यथा इस क्षेत्र के लोगों को अकाल की पीड़ा भुगतनी पड़ती है। उक्त क्षेत्र में रेल सुविधा नहीं होने से हनुमानगढ़, रावतसर, टिब्बी, पीलीबंगा,नोहर सरदारशहर, गंगानगर जिले की सूरतगढ़ एवं बीकानेर जिले की लूणकरणसर तहसील के लगभग 300 से अधिक गांव प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। रेल सुविधा नहीं होने के कारण इस क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधिया नहीं बढ़ पा रही है ओर ना ही कोई उद्योग व रोजग़ार के साधन विकसित हो रहे हैं। नागरिकों ने हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर इस अभियान में साथ देने का भरोसा दिलाया। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता लीलाधर भाट,सतपाल भाट,हरजिंद्र सिंह,राकेश कुमार, ओमप्रकाश एवं विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो