script

देह शोषण पीडि़ता ने दी बच्चों सहित जान देने की चेतावनी

locationहनुमानगढ़Published: May 10, 2019 09:39:50 pm

Submitted by:

adrish khan

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

hanumangarh town ki ghatna

देह शोषण पीडि़ता ने दी बच्चों सहित जान देने की चेतावनी

देह शोषण पीडि़ता ने दी बच्चों सहित जान देने की चेतावनी
– आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर जताया रोष
हनुमानगढ़. शादी का झांसा देकर देह शोषण करने व नाबालिग पुत्री से दुराचार का प्रयास करने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीडि़ता ने बच्चों सहित जान देने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उसने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक के नाम एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि मामला दर्ज हुए एक पखवाड़े अधिक समय गुजर चुका है। मगर अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में मेडिकल मुआयना हो चुका है। 164 में बयान भी दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। अगर जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अपने बच्चों सहित जान दे देगी। इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। उल्लेखनीय है कि पीडि़ता ने महिला थाने में 14 अप्रेल को शादी का झांसा देकर देह शोषण तथा अपनी नाबालिग पुत्री से दुराचार के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि विकास नागपाल ने शादी करने का झांसा देकर उसका देह शोषण किया। फिर विवाह से इनकार कर दिया। उसके भाई विक्रम नागपाल ने भी उससे दुराचार किया। करीब एक माह पहले विकास नागपाल व इंदिरा नामक महिला उसके घर आए। आरोपी ने पिस्तौल से डरा-धमका उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार का प्रयास किया।

ट्रेंडिंग वीडियो