scriptनिजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका से दुराचार का प्रयास | Efforts to misuse private school principal | Patrika News

निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका से दुराचार का प्रयास

locationहनुमानगढ़Published: Apr 11, 2019 08:15:12 pm

Submitted by:

adrish khan

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

hanumangarh mahila thane ka mamla

निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका से दुराचार का प्रयास

निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका से दुराचार का प्रयास
– कई जनों के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज
– पीडि़ता ने बताया जान का खतरा
हनुमानगढ़. शहर के निजी विद्यालय में घुस प्रधानाध्यापिका से दुराचार के प्रयास के आरोप में गुरुवार को महिला थाने में मामला दर्ज किया गया। इसमें एक जना नामजद व दो-तीन अन्य महिलाएं हैं। पुलिस के अनुसार प्रधानाध्यापिका ने रिपोर्ट दी कि वह टाउन में निजी स्कूल चलाती है। वह विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व सचिव है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह कार्यालय में बैठी थी। तभी रमेश कुमार पुत्र अमरनाथ वर्मा निवासी हनुमानगढ़ टाउन आया। उसने दुराचार का प्रयास किया। शोर-शराबा सुन विद्यार्थी भागकर वहां आ गए। तभी रमेश की माता मूर्ति देवी के अलावा दो अन्य महिलाएं भी आ गई। रमेश व तीनों महिलाओं ने उससे मारपीट की। जिला अस्पताल में भर्ती पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसने करीब साढ़े चार साल पहले रमेश कुमार के साथ साझेदारी में स्कूल शुरू किया था। अब तक रमेश कुमार उससे करीब 13 लाख 99 हजार रुपए हड़प चुका है। इससे पहले भी वह उससे कई बार छेड़छाड़ की हरकतें कर चुका है। पीडि़ता ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने प्रधानाध्यापिका की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 376/511 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी रमेश कुमार निजी विद्यालय का कोषाध्यक्ष बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो