scriptशादी का झांसा देकर किया देह शोषण | Exploited the body by flagging marriage | Patrika News

शादी का झांसा देकर किया देह शोषण

locationहनुमानगढ़Published: Aug 06, 2018 11:48:25 am

Submitted by:

pawan uppal

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rape

शादी का झांसा देकर किया देह शोषण

नोहर.

शादी का झांसा देकर विधवा का देह शोषण करने व जबरन गर्भपात करवाने के आरोप में पुलिस ने इस्तगासे के आधार पर तीन महिलाओं सहित सात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हरियाणा की रहने वाली पीडि़ता ने न्यायालय में इस्तगासा दायर कर आरोप लगाया कि पति के देहांत के बाद वह अपने भाई के साथ सिरसा में रह रही थी। यहीं पर नोहर तहसील के गांव रामसरा निवासी श्रवण कुमार का भी आना-जाना था।

श्रवण कुमार ने उसके साथ शादी करने की बात कही। इस पर वह वह फरवरी माह में सिरसा से श्रवण के गांव रामसरा में आ गई। यहां पर श्रवण व उसके परिजनों ने जल्द ही शादी की रस्म पूरी करने की बात कही। आरोपित की परिचित महिलाओं ने भी श्रवण पर विश्वस करने की बात दोहराई। शादी का झांसा देकर आरोपित ने देह शोषण किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी श्रवण को मिलने पर उसने गांव में ही एक प्राइवेट डॉक्टर से गर्भपात करवाने बात कही।
मना करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती गर्भपात की दवाइयां खिला दी। जिससे उसके गर्भपात हो गया। इसके बाद पीडि़ता ने इसके विरोध में आवाज उठाई तो आरोपितों ने उसके स्वस्थ होने पर सिरसा आकर दोनों की शादी करवाने की बात कही। इस बात को लेकर पीडि़ता के भाईयों व आरोपियों के बीच पंचायती भी हुई। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि जब बीते माह उसने श्रवण को शादी करने की बात कही तो श्रवण कुमार व अन्य ने मना कर दिया। पुलिस ने इस्तगासे के आधार पर श्रवण कुमार, सरला, रजनी, विद्यादेवी, दलबीर, दयालाराम व कालूराम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढाणी में घुसकर लाठी व गंडासी से मारपीट
टिब्बी.

आधी रात के बाद ढाणी में प्रवेश कर एक जने से लाठी व गंडासी से मारपीट कर घायल करने के आरोप में तलवाड़ा झील पुलिस ने दो नामजद सहित पांच-छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार भोमपुरा निवासी रामरत्न पुत्र पतराम ने पर्चा बयान दिया कि दो अगस्त को वह अपनी पुत्री के पास मेहरवाला की ढाणी में गया हुआ था। रात को करीब दो बजे जीतू, सुरेन्द्र व तीन-चार अन्य ढाणी में घुस आए तथा उसके साथ लाठी व गंडासी से मारपीट की। उसे घायलावस्था में पहले रावतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो