scriptपति व सास सहित पांच जनों पर आरोप, विवाहिता की दहेज के लिए कर दी हत्या | Five people including husband and mother-in-law charged with dowry dea | Patrika News

पति व सास सहित पांच जनों पर आरोप, विवाहिता की दहेज के लिए कर दी हत्या

locationहनुमानगढ़Published: May 31, 2019 11:57:47 am

Submitted by:

adrish khan

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

hanumangarh ke mahila thane ka mamla

पति व सास सहित पांच जनों पर आरोप, विवाहिता की दहेज के लिए कर दी हत्या

पति व सास सहित पांच जनों पर आरोप, विवाहिता की दहेज के लिए कर दी हत्या
– करीब छह माह बाद जरिए इस्तगासा दर्ज कराया मामला
– नवम्बर 2017 की बताई घटना
हनुमानगढ़. दहेज के लिए प्रताडि़त कर विवाहिता की हत्या का मामला महिला थाने में दर्ज कराया गया है। न्यायालय के आदेश पर दर्ज इस मामले में घटना करीब छह माह पुरानी बताई गई है। इसकी जांच सीओ एससी/एसटी सैल निहाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार मंशा सिंह पुत्र कपूरङ्क्षसह जटसिख निवासी धौलीपाल ने रिपोर्ट दी कि उसकी दो पुत्रियों का विवाह करीब सात साल पहले टाउन के वार्ड तीस स्थित रूपनगर में लखविन्द्र सिंह के पुत्रों से किया गया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष विवाह के बाद से ही उसकी पुत्री कर्मजीत कौर को दहेज को लेकर प्रताडि़त कर रहा था। उससे दहेज की मांग को लेकर कई बार मारपीट की गई। पिछले साल पांच नवम्बर को प्रदीप सिंह पुत्र लखविन्द्र सिंह, सास सुखविन्द्र कौर दोनों निवासी रूपनगर, दर्शन सिंह पुत्र गौरा सिंह निवासी चार केएसपी, राजविन्द्र सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह तथा रानी पत्नी राजू उर्फ राजविन्द सिंह दोनों निवासी खारा, पीलीबंगा ने दहेज के लिए उसे शारीरिक यातनाएं देकर मार दिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो