8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व पार्षद सेवाराम नागर पर मंदिर की शिवलिंग उखाडऩे का आरोप, मांगी माफी तो हुआ समझौता

विहिप बजरंग दल व सर्व समाज ने टाउन थाने में दिया परिवाद हनुमानगढ़. टाउन थाने के समक्ष विहिप बजरंग दल व सर्व समाज की ओर से मंगलवार को रोष प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कल्याण भूमि मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में लगे शिवलिंग को पूर्व पार्षद सेवाराम नागर उखाड़कर ले गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 23 Nov 2021, 10:49 PM IST

पूर्व पार्षद सेवाराम नागर पर मंदिर की शिवलिंग उखाडऩे का आरोप, मांगी माफी तो हुआ समझौता

पूर्व पार्षद सेवाराम नागर पर मंदिर की शिवलिंग उखाडऩे का आरोप, मांगी माफी तो हुआ समझौता

हनुमानगढ़. टाउन थाने के समक्ष विहिप बजरंग दल व सर्व समाज की ओर से मंगलवार को रोष प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कल्याण भूमि मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में लगे शिवलिंग को पूर्व पार्षद सेवाराम नागर उखाड़कर ले गया। इस संबंध में मंदिर के पुजारी अनिल शर्मा ने टाउन थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर परिवाद भी सौंपा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता पर दोनों पक्षों में समझाइश हुई। वार्ता में आरोपी द्वारा किये गए उक्त कृत्य के लिये सर्व समाज से माफी मांगने, आगामी चुनाव होने तक उक्त कार्यकारिणी निष्प्रभावी रहने, पुन: विधी विधान से सम्मान शिव परिवार की प्रतिष्ठा करने, हर धर्मिक कार्य में 5 पुजारी की सहभागिता रखने पर सहमति बनी। विहिप बजरंग दल के प्रान्त सह संयोजक आशीष पारीक ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस के ढीले रवये के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।
आशीष पारीक ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे मामले बढ़ रहे हैं क्योंकि पुलिस निष्क्रिय रहती है। समझाइश के दौरान उपसभापति अनिल खीचड़, कांग्रेस पार्षद मनोज सैनी, भूपेंद्र नेहरा, भाजपा पार्षद प्रदीप ऐरी, रमेश पेंटर, कमल सिंह, अनिल यादव, रमेश चाहर आदि मौजूद रहे।