scriptभाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर देहशोषण का आरोप | Former Divisional President of BJYM accused of demoralizing | Patrika News

भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर देहशोषण का आरोप

locationहनुमानगढ़Published: Apr 16, 2019 11:56:04 am

Submitted by:

adrish khan

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

hanumangarh ka mamla

भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर देहशोषण का आरोप

भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर देहशोषण का आरोप
– पीडि़ता ने पुत्री से दुराचार प्रयास का भी लगाया आरोप
हनुमानगढ़. भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित तीन जनों के खिलाफ सोमवार को महिला थाने में विवाहिता के देहशोषण तथा उसकी पुत्री से दुराचार के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। महिला थाना पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी करीब पन्द्रह वर्ष पहले हुई थी। उसके एक बेटा व एक बेटी है। भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नागपाल निवासी हनुमानगढ़ टाउन की उसके पति से दोस्ती थी। इस कारण उसका घर पर आना-जाना था। विकास नागपाल एक दिन उसके घर छुरा लेकर आया और शादी नहीं करने पर आत्महत्या की बात कही। उसने कहा कि वह उसे पति से तलाक दिलवा देगा। विकास ने उसके पति को हरियाणा भेज दोनों का कानूनी तलाक करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे किराए पर मकान दिलवा दिया तथा परिजनों को मनाकर उससे जल्द शादी करने का वादा किया। शादी का भरोसा दिलाकर उससे शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। बाद में उसे पता लगा कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। करीब सात साल पहले उसे पता चला कि विकास नागपाल का अपनी पत्नी से तलाक हो गया है तो उसने फिर शादी करने की बात दोहराते हुए निरंतर उसका देह शोषण किया।
इस बीच इन्द्रा खुंगर उसके सम्पर्क में आई। जब उसने विकास पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने यह बात अपने भाई विक्रम नागपाल को बताई। एक दिन विक्रम नागपाल उसके घर आया तथा उससे दुराचार किया। यह बात उसने विकास को बताई तो उसने अपने भाई से बात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विकास नागपाल शादी की बात कहने पर उससे मारपीट करने लगा। करीब एक माह पहले वह घर पर नहीं थी। उसकी तेरह वर्षीय बेटी व दस वर्षीय बेटा घर पर थे। तभी इन्द्रा खुंगर व विकास नागपाल वहां आए। विकास नागपाल ने पिस्तौल से डरा-धमका उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार का प्रयास किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब वह घर आई तो उसकी बेटी ने आपबीती सुनाई। वह इन्द्रा खुंगर के घर गई तो इन्द्रा व विकास नागपाल आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस पर उसे पता चला कि विकास नागपाल शादी का झांसा देकर उसका भी देह शोषण कर रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो