scriptनोहर पुलिस थाना विरान | hanumangarh | Patrika News

नोहर पुलिस थाना विरान

locationहनुमानगढ़Published: Feb 21, 2019 11:44:46 am

Submitted by:

Manoj

वर्तमान में एक भी एसआई नहीं, कॉस्टेबल के भी आधे पद रिक्त
लगातार हो रहे तबादलों से उत्पन्न हुई स्थिति

hanumangarh

hanumangarh

हनुमानगढ़/नोहर. लगातार हो रहे स्थानांतरणों के बीच नोहर पुलिस थाना विरान होता जा रहा है। हरियाणा सीमा से सटे अतिसंवेदनशील नोहर थाना क्षेत्र में लगातार कम होते पुलिस स्टाफ से अपराधियों व नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ा गया अभियान प्रभावित होने की संभावना है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में नोहर पुलिस थाने में दो उप निरीक्षकों के पद स्वीकृत हैं लेकिन यहां कार्यरत उप निरीक्षक पंकज कुमार व महेन्द्र कुमार मीणा का तबादला अन्यत्र होने से अब यहां एक भी एसआई नहीं बचा है। एसआई पंकज कुमार को बीकानेर तथा महेन्द्र कुमार मीणा को गोगामेड़ी थाना प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। ऐसे में अब नोहर पुलिस थाना बिना एसआई के हो गया है। पुलिस थाने में ९ सहायक उप निरीक्षकों के पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में यहां मात्र दो सहायक उप निरीक्षक तैनात हैं।
इसी प्रकार, चालीस कांस्टेबल के स्थान पर स्वीकृत पद से आधे यानी मात्र 2० कॉस्टेबल ही नियुक्त हैं। पुलिस थाने में स्टाफ के टोटे के चलते अब मामलों की जांच व कानून व्यवस्था के लिए चलाए गए विशेष अभियान प्रभावित होना तय हैं। जागरूक नागरिकों ने आईजी सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर रिक्त पदों को भरने की मांग की है। (नसं.)
आरपीएस (प्रशिक्षु) भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि थाने में जाब्ता बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुजारिश की गई है। तबादलों का दौर चल रहा है। उम्मीद है शीघ्र ही नए एसआई, एएसआई व कांस्टेबल मिलेंगे। अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए अभियान में कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो