scriptनोहर में कांग्रेस और रावतसर में निर्दलीय विजयी | Hanumangarh | Patrika News

नोहर में कांग्रेस और रावतसर में निर्दलीय विजयी

locationहनुमानगढ़Published: Jun 12, 2019 01:35:24 pm

Submitted by:

Manoj

– नोहर एवं रावतसर में नगर पालिका उप चुनाव
– नोहर में कांग्रेस के मुकेश मिश्रा बने पार्षद
– रावतसर में निर्दलीय मनीराम स्वामी बने पार्षद

hmh

hmh

हनुमानगढ़. जिले के नोहर एवं रावतसर नगर पालिका में एक एक वार्ड के चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह हो गई। नोहर में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुआ है और रावतसर में निर्दलीय उम्मीदवार विजेता हुआ है। नोहर नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 के उप चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 263 मतों के अंतर से हरा दिया। हालांकि जीत का आंकड़ा विगत चुनाव को देखते कुछ कम रहा लेकिन दोनों दलों की प्रतिष्ठा का सवाल बना।
यह वार्ड एक बार फिर से कांग्रेस की झोली में चला गया। इससे पूर्व मंगलवार सुबह आठ बजे नगरपालिका टाउन हॉल में मतगणना शुरू हुई। ईवीएम के बटन दबने के साथ ही पलक झपकते ही नतीजे सामने आ गए। जिसमें कुल 938 मतों में से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मिश्रा को 596 और भाजपा प्रत्याशी अश्वनी गोल्याण को 333 तथा नोटा को 9 मत मिले।

एसडीएम सुरेन्द्र सिंह पुरोहित ने विजयी प्रत्याशी मुकेश मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ में विजेता पार्षद का स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागिदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई। कांग्रेस प्रत्याशी ने विजय जुलूस निकाल कर खुशी मनाई। वर्तमान में नगरपालिका मंडल में भाजपा समर्थित निर्दलीय नीलम जोशी नगर पालिका अध्यक्ष हैं। (नसं.)

रावतसर. नगर पालिका उपचुनाव की मतगणना बुधवार आठ बजे शुरू हुई, जो साढ़े आठ बजे समाप्त हुई। इसमें वार्ड नंबर 13 के लिए उप चुनाव हुए थे। जिसमें इंडियन कांग्रेस की तरफ से रघुवीर सिंह व निर्दलीय के रूप में मनीराम स्वामी मैदान में थे। मनीराम स्वामी को 455 वोट मिले। वही रघुवीर सिंह को 288 वोट व 6 वोट नोटा पर गए। जीते हुए प्रत्याशी को उपखण्ड अधिकारी अविगर्ग ने प्रमाण पत्र सौपते हुए एक एक पौधारोपण कर पेड़ बनाने की शपथ भी दिलवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो