scriptसिंचित क्षेत्र आयुक्त ने मंजूर किया रेग्यूलेशन , इंदिरागांधी नहर का चक्रीय कार्यक्रम जारी | ignp nahar | Patrika News

सिंचित क्षेत्र आयुक्त ने मंजूर किया रेग्यूलेशन , इंदिरागांधी नहर का चक्रीय कार्यक्रम जारी

locationहनुमानगढ़Published: Jan 18, 2019 08:20:56 pm

Submitted by:

Purushottam Jha

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

ignp

सिंचित क्षेत्र आयुक्त ने मंजूर किया रेग्यूलेशन , इंदिरागांधी नहर का चक्रीय कार्यक्रम जारी


-२१ से चलाएंगे १०५०० क्यूसेक पानी

हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर परियोजना सिंचित क्षेत्र आयुक्त बीकानेर ने शुक्रवार को २१ जनवरी से २१ मार्च तक का रेग्यूलेशन मंजूर कर दिया। रेग्यूलेशन मंजूर करने के साथ ही नहरों का चक्रीय कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। इस तरह इंदिरागांधी नहर परियोजना का अब अगला रोटेशन चार में दो समूह में चलाया जाएगा। वर्तमान में इंदिरागांधी नहर को तीन में एक समूह में चलाया जा रहा है। इस रेग्यूलेशन में करीब ७७०० क्यूसेक पानी नहरों में चलाया जा रहा है। जबकि २१ जनवरी से इंदिरागांधी नहर को चार में दो समूह में चलाकर इसमें १०५०० क्यूसेक पानी चलाया जाएगा। इसे लेकर नहरों की वरीयता निर्धारित कर चक्रीय कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। इस तरह २१ से २९ जनवरी तक स, अ, ब, द समूह की नहरें चलगी। इसी तरह २९ जनवरी से सात फरवरी तक द, ब, स, अ समूह की नहरें चलेंगी। जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता केएल जाखड़ ने बताया कि इंदिरागांधी नहर का चक्रीय कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जल परामर्शदात्री समिति की बैठक में जो रेग्यूलेशन तैयार किया गया था, उस पर सिंचित क्षेत्र आयुक्त की मंजूरी मिल गई है। यानी अब बीस जनवरी के बाद इंदिरागांधी नहर क्षेत्र के किसानों को मांग के अनुसार सिंचाई पानी मिल सकेगा। इससे रबी फसलों की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। गौरतलब है कि ड्राइ सीजन में जितने पानी की कमी को मानकर जल संसाधन विभाग ने रबी सीजन का रेग्यूलेशन बनाया था, उसमें काफी हद तक पानी की कमी पूरी होने पर अब जल संसाधन विभाग ने इंदिरागांधी नहर का एक रोटेशन चार मेें दो समूह में चलाने का निर्णय लिया है।
नहरबंदी २५ से
जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के अनुसार २५ मार्च से इंदिरागांधी नहर में बंदी प्रस्तावित है। नहरबंदी 70 दिन की होने पर ३५ दिन ही पूर्ण बंदी रखकर इसके बाद पेयजल के लिए करीब २५०० क्यूसेक पानी चलाएंगे। इसके लिए अलग से डायवर्सन भी तैयार किया जाएगा। जिससे प्रदेश में पेयजलापूर्ति में दिक्कत नहीं आए। बंदी अवधि में पंजाब व राजस्थान भाग दोनों में एक साथ नहरों की मरम्मत के कार्य चलेंगे। इसके लिए करीब ३००० करोड़ का बजट मंजूर हो चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो