scriptहर वोटर तक पहुंचेगी कांग्रेस, 26 से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान | interview | Patrika News

हर वोटर तक पहुंचेगी कांग्रेस, 26 से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

locationहनुमानगढ़Published: Dec 24, 2022 10:50:20 pm

Submitted by:

Manoj

साक्षात्कार: प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान से बातचीतहर वोटर तक पहुंचेगी कांग्रेस, 26 से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान- 26 जनवरी से भारत जोड़ों यात्रा का दूसरा चरण होगा शुरू

हर वोटर तक पहुंचेगी कांग्रेस, 26 से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

हर वोटर तक पहुंचेगी कांग्रेस, 26 से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

– मनोज कुमार गोयल
हनुमानगढ़. कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं युवा नेता जिया उर रहमान के अनुसार कांग्रेस हर वोटर तक पहुंचेगी। हर गांव-पोलिंग बूथ तक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेगा। गांव-गांव पद यात्रा निकाली जाएगी और मतदाता तक सम्पर्क किया जाएगा। एक दिवसीय प्रवास पर हनुमानगढ़ आए रहमान ने ‘राजस्थान पत्रिकाÓ से बातचीत करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 26 जनवरी को सम्पन्न होगी। इसके पश्चात यात्रा का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। इसके तहत हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा। यह जन संवाद कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम 26 जनवरी से आरंभ होगा। इसके तहत पद यात्रा गांव-गांव तक निकाली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि यात्रा दो माह तक चलेगी। इसमें पहले चरण में हर गांव और पोलिंग बूथ तक पद यात्रा निकाली जाएगी। हर गांव में कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा। गांव में बैठक होगी और डोर-टू-डोर सम्पर्क किया जाएगा। कांग्रेस का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाया जाएगा। केन्द्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताया जाएगा। दूसरे चरण में जिला स्तर पर कार्यकर्ता मेला आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके तीसरे चरण में राज्य स्तर पर कार्यकर्ता महासंगम होगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश सचिव ने बताया कि इसके तहत 20 से 24 दिसम्बर तक जिला स्तर पर बैठकें होंगी और २६ से 29 दिसम्बर तक ब्लॉक स्तर पर बैठकें होंगी।
अब हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस
हनुमानगढ़. भारत जोड़ो यात्रा को जन जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को जंक्शन के सामुदायिक भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त व विकास निगम के अध्यक्ष पवन गोदारा, जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव जियाउर रहमान, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल, उप सभापति अनिल खिचड़, पार्षद सुमित रिणवां, विनोद गोठवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, जिला परिषद डायरेक्टर मनीष मक्कासर थे। इस मौके पर जिला प्रभारी जियाउर रहमान ने बताया कि कांग्रेस 26 जनवरी के बाद दो महीने तक ब्लॉक स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकालेगी। इसके माध्यम से भारत जोड़ो के संदेश को घर घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होने बताया कि उक्तअभियान 26 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद शुरू किया जाएगा। पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ा यात्रा पहले एक यात्रा के रूप में शुरू हुई, फिर एक अभियान बनी और अब आंदोलन बन गया है। भारत जोड़ो आंदोलन पूरे देश में चल रहा है और अब पूरा देश इस यात्रा से जुड़ गया है। हर जगह लाखों लोग भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का व्यापक संदेश देश में पहुंच चुका है। इस यात्रा के जरिए जो गतिशीलता आई है वह यात्रा समाप्त होने के बाद खत्म नहीं हो इस पर ध्यान देना जरूरी है। इसका संदेश घर घर पहुंचे इसके लिए यात्रा की समाप्ति के बाद 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। यह एक तरह की यात्रा होगी जिसे हर ब्लॉक पर दो महीने तक चलाया जाएगा। अध्यक्ष पवन गोदारा ने कहा कि देश में राष्ट्रीय सुरक्षा, महंगाई तथा बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है लेकिन सरकार इस पर कोई चर्चा ही नहीं करती और किसी सवाल का जवाब नहीं देती है। ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत चंदड़ा ने समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी पारीक, सफी मोहम्मद, मनोज बड़सीवाल, मनोज सैनी, बलराज सिंह सतीपुरा, जगदीप विक्की, रमजान, अब्दुल हाफिज, अशोक गौरी, विजेंद्र सांई, रमेश कण्डा, बहरू ठाकुर, भानी बगडिया, अनिल भाम्भू, रणवीर सियाग, सुभान, कुलदीप नैण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो