scriptदरवाजे पर छिड़का केरोसिन, महिला का नाम पुकारा और लगा दी आग | Kerosene sprinkled on the door, called the woman's name and set fire | Patrika News

दरवाजे पर छिड़का केरोसिन, महिला का नाम पुकारा और लगा दी आग

locationहनुमानगढ़Published: Mar 04, 2021 09:51:57 pm

Submitted by:

adrish khan

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. गोलूवाला निवादान पंचायत में धानमंडी के पास बुधवार देर रात तीस वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। उसे पहले स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। वहां से श्रीगंगानगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दरवाजे पर छिड़का केरोसिन, महिला का नाम पुकारा और लगा दी आग

दरवाजे पर छिड़का केरोसिन, महिला का नाम पुकारा और लगा दी आग

दरवाजे पर छिड़का केरोसिन, महिला का नाम पुकारा और लगा दी आग
– हनुमानगढ़ के गोलूवाला कस्बे में ब्यूटी पार्लर संचालिका को जलाकर मारने का प्रयास
– महिला बीकानेर रेफर, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
हनुमानगढ़. गोलूवाला निवादान पंचायत में धानमंडी के पास बुधवार देर रात तीस वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। उसे पहले स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। वहां से श्रीगंगानगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण श्रीगंगानगर से बीकानेर रेफर किया गया। इस संबंध में एक जने के खिलाफ गुरुवार को स्थानीय थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है। पार्लर संचालिका विवाहित है। वह पति से अलग अपनी नानी के पास रहती है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता की नानी ने रिपोर्ट दी कि उसकी दोहिती ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। उससे प्रदीप बिश्नोई निवासी गोलूवाला निवादान रंजिश रखता है। क्योंकि दो साल पहले उस पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि बुधवार देर रात किसी ने घर में घुसकर दोहिती को जलाकर मारने का प्रयास किया। इस वारदात को प्रदीप बिश्नोई ने ही अंजाम दिया। सूचना मिलने पर एसएचओ ओमप्रकाश सुथार एवं एएसआई मुंशे खां मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक खाली बोतल एवं आग लगाने में इस्तेमाल कुछ अन्य सामग्री बरामद की।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें संदिग्ध युवक नजर आया। पीडि़ता के घर के पास लगे कैमरे की फुटेज में देर रात बाइक सवार युवक आता दिखा। वह दीवार फांदकर पीडि़ता के घर में घुसा। फिर उसने भागने के लिए भीतर से मुख्य दरवाजा खोल दिया। पुलिस को एक अन्य कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी धानमंडी की तरफ भागता दिखा है। पीडि़ता की नानी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके दोहिते के कमरे का दरवाजा रस्सी से बांध दिया ताकि वह खोलकर बाहर नहीं आ सके। इसके बाद जिस कमरे में ब्यूटी पार्लर संचालिका सो रही थी, उसके बाहर भारी मात्रा में केरोसिन छिड़का। फिर विवाहिता का नाम लेकर उसे पुकारा। जब वह बाहर आई तो उसने केरोसिन में आग लगा दी। विवाहिता के सिंथेटिक कपड़ों ने तुरंत आग पकड़ ली। आरोपी मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर अन्य परिजन एवं पड़ोसी आए तथा विवाहिता को अस्पताल पहुंचाया।
दुष्कर्म मामले में चालान
पुलिस के अनुसार ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दो साल पहले प्रदीप बिश्नोई पर बलात्कार का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच पूरी कर चालान पेश कर चुकी है। अभी आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था।
आरोपी से पूछताछ
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी भागता नजर आया है। उसे राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इसमें अन्य की संलिप्तता भी जांची जा रही है। – ओमप्रकाश सुथार, थाना प्रभारी गोलूवाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो