scriptखेल प्रतियोगिताओं में रहा रोमांच का माहौल | khel partiyogita | Patrika News

खेल प्रतियोगिताओं में रहा रोमांच का माहौल

locationहनुमानगढ़Published: Oct 22, 2018 05:15:59 pm

Submitted by:

Purushottam Jha

राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भादरा में आयोजित की जाएगी।
 
श्री सिद्धि विनायक शिक्षण संस्थान के खेल मैदान में प्रतियोगिता

khel partiyogita

खेल प्रतियोगिताओं में रहा रोमांच का माहौल

खेल प्रतियोगिताओं में रहा रोमांच का माहौल
टिब्बी. स्कूल स्पोर्टस प्रमोशन फांउडेशन के तत्वावधान में अण्डर १६ जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कस्बे के श्री सिद्धि विनायक शिक्षण संस्थान के खेल मैदान में रविवार को शुरू हुई। प्र तियोगिताका उदघाटन श्री सिद्धि विनायक शिक्षण संस्थान के निदेशक गौरीशंकर कल्याणी, शारीरिक शिक्षक हंसराज शर्मा, पृथ्वीराज, टीम मैनेजर जयसिंह दुगेसर, सोनू कुमार, मनोज सहारण आदि ने किया। कोच हंसराज शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता लीग चरण के आधार पर खेली जाएगी तथा इसमें चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। फेफ ाना के गांव पदमपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा रचना गोदारा का बालिका वर्ग की 64वीं सत्रह वर्षीय राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह छात्रा राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। संस्था प्रधान कृष्णलाल चौपड़ा ने बताया कि यह छात्रा खेलों के साथ साथ पढाई में भी काफ ी होशियार है। रचना इससे पहले भी राजस्थान की टीम में खेल चुकी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भादरा में आयोजित की जाएगी। वर्तमान में चयनित खिलाडिय़ों का पूर्व प्रशिक्षण शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिराण में चल रहा है। संस्था प्रधान ने बताया कि इसी विद्यालय की कक्षा नवीं की छात्रा प्रियंका सहारण भी चौदह वर्षीय राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता खेलकर लौटी है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर शाला परिवार तथा ग्राम पंचायत पदमपुरा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। परलीका के गांव पदमपुरा की राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढऩे वाली राजपुरिया की छात्रा रचना गोदारा 64 वें राष्ट्रीय स्तरीय 17 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। संस्था प्रधान कृष्ण लाल चोपड़ा ने बताया कि रचना गोदारा कक्षा 10 की छात्रा है, जो खेल के साथ पढ़ाई में भी होनहार छात्रा है। रचना पहले भी एक बार राजस्थान की टीम में खेल चुकी है। वर्तमान में राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 अक्टूबर 2018 से 1 नवंबर 2018 तक भादरा में आयोजित होगी तथा चयनित खिलाडिय़ों का पूर्व प्रशिक्षण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिराण में 19 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। संस्था प्रधान ने बताया कि कक्षा 9 की छात्रा प्रियंका सहारण भी 14 वर्षीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में खेलकर आई है। यह छात्राएं विद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगी। शाला परिवार एवं ग्राम पंचायत पदमपुरा छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। नोहर में सेलफोन को अलविदा बोलकर बच्चों ने रविवार को छुट्टी के दिन पारम्परिक खेल रस्साखींच, टीफू, खो-खो, पहल-दूज आदि में दमखम आजमाया। यहां एंजल पब्लिक स्कूल में विरासत की ओर लौटो कार्यक्रम के तहत बच्चों ने इन पारम्परिक खेलों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संतलाल मोदी, एडवोकेट केएल मित्रुका, डॉ. हरीश गुप्ता, पेस्टिसाइड्स एसोसिएशन अध्यक्ष संजय मोदी, निदेशक शशिकला माहेश्वरी ने बच्चों को सेलफोन छोडक़र पारम्परिक खेलों की ओर लौटने की बात कही। (नसं.)

ट्रेंडिंग वीडियो