scriptधरने पर बैठे किसान नत्थूराम की तबीयत बिगड़ी, किसानों को मिले हक का पूरा पानी | kisan | Patrika News

धरने पर बैठे किसान नत्थूराम की तबीयत बिगड़ी, किसानों को मिले हक का पूरा पानी

locationहनुमानगढ़Published: Jan 20, 2019 11:57:27 am

Submitted by:

Purushottam Jha

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

kisan

धरने पर बैठे किसान नत्थूराम की तबीयत बिगड़ी, किसानों को मिले हक का पूरा पानी


हनुमानगढ़/ फेफाना. किसान विकास समिति, स्वाभिमान किसान संघ तथा राजस्थान किसान यूनियन की ओर से सात सूत्री मांगों को लेकर गांव के बस स्टैंड पर चल रहा बेमियादी धरना शनिवार को पांचवें दिन भी लगातार जारी रहा। इस मौके पर हुई सभा में किसानों ने नोहर फीडर में निर्धारित पूरा पानी लेने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि किसान जब भी अपने हक की बात करता है तो उसे दबा दिया जाता है। जिससे किसान सबसे पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों को उसकी उपज का सही दाम नहीं मिलना उनके साथ सरासर अन्याय है। किसानों ने बैंक अधिकारियों पर उन्हें बरगलाने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि केसीसी खाता धारक किसानों के खातों में लगाए जा रहे नाजायज ब्याज को अभी तक सही कर बैंक अधिकारी परेशान करने में लगे हुए है। किसान विकास समिति के अध्यक्ष आदराम इंदोरिया ने कहा कि बैंक के उपकरण भी नाकार पड़े है जिससे ग्राहकों को निराश होकर लोटना पड़ता है। किसानों ने कहा कि उनकी मांगे जब तक मान ली नहीं जाती तब तक वह धरने पर डटे रहेंगे। इस मौके पर मनफूल जाखड़, उप सरपंच मंगतूराम भादू, नत्थूराम ज्याणी, राममूर्ति भादू, हरचंद बेनीवाल, मदनलाल नाई, मोहनलाल, दलीप स्वामी, प्रकाश सुथार, कुरड़ाराम, विद्याधर, बृजलाल, रामकुमार, बनवारीलाल ज्याणी, फरसाराम गोदारा, गंगाबिशन, दीपाराम घिंटाला, श्रीचंद, जयसिंह, संतलाल, रामलाल, बलवीर, दूनीराम, कुलदीप जनानिया, जयलाल सहारण, विरेंद्र ज्याणी, राधाकृष्ण सुथार, गंगाराम ज्याणी, रामेश्वर, लीलूराम जाखड़, भगवानदास, जगदीश, राजपाल नाई आदि मौजूद रहे। इसी दौरान धरने पर बैठे नत्थूराम ज्याणी की अचानक तबीयत बिगडऩे से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
नोहर फीडर के समूह निर्धारण पर सहमति, आंदोलन समाप्त
नोहर. नोहर फीडर को दो या तीन समूह में चलाने की मांग को लेकर किसानों की आपसी खींचतान शुक्रवार देर शाम को प्रशासन के साथ समझौता वार्ता के बाद समाप्त हो गई। इसे लेकर किसान दो धड़ों मेें बंटे हुए थे। एक गुट दो समूह तो दूसरा गुट तीन समूह में फीडर संचालन की मांग कर रहा था। समझौता वार्ता सिरे चढऩे के साथ ही प्रशासन ने राहत की संास ली। वहीं भारतीय किसान संघ का यहां उपखंड कार्यालय के समक्ष दो दिन से जारी धरना भी समाप्त कर दिया गया। नोहर फीडर के समूह निर्धारण को लेकर एसडीएम सैय्यद शिराज अली जैदी की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम किसान प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस मैराथन बैठक में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता शिवचरण रैगर ने सिंचाई पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। इस पर भारतीय किसान संघ ने जनानिया, पदमपुरा, गुडिया, राजपुरिया, ढाणी लालखां व देईदास के किसानों को सिंचाई पानी देने के लिए नोहर फीडर को दो सूमह में चलाने की मांग की। वहीं भूकरका, पिचकराई, भगवान, ढंढ़ेला, किकराली, सोनड़ी, असरजाना, बिरकाली व मालिया के किसानों ने कहा कि पिछले करीब एक साल से किसान सिंचाई पानी के दर्शन तक नहीं कर पाए हैं। नोहर फीडर को तीन समूह में चलाने पर ही टेल पर सिंचाई पानी पहुुंचता है। ऐसे में दो समूह में नहरों का संचालन किसानों के हितों की अनदेखी होगी। इस पर प्रशासन व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किसानों प्रतिनिधियों से वार्ता कर नोहर फीडर को दो समूह में चलाकर टेल तक पूरा सिंचाई पानी देने, अप्रेल-मई में नोहर फीडर के सीधे मोघों पर अरेंजमेंट करने, नोहर फीडर जेएसएन व केएनएन व समस्त मोघों को सीसीए के अनुसार जांच कर लगाने पर सहमती बनाई। वार्ता में तहसीलदार जय कौशिक, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, सोहन ढिल, बलवीर सुथार, नियामत अली, श्योपतराम गोदारा, रावत सिंह, बनवारी सहारण, जिन्द्रपाल गोदारा, रिद्धकरण कस्वां आदि मौजूद रहे। वार्ता में सहमती बनने के बाद भारतीय किसान संघ ने धरना समाप्ति की घोषणा की। वहीं संघर्ष समिति का 21 जनवरी को प्रस्तावित बेमियादी अनशन स्थगित कर दिया गया। (नसं.)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो