गत वर्षों के परिणाम पर नजर
हनुमानगढ़ जिले का वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम पिछले साल मतलब २०२१ में ९९.५७ प्रतिशत रहा था। जबकि विज्ञान का ९९.४५ प्रतिशत रहा था। वर्ष २०२१ में जिले का विज्ञान संकाय का परिणाम ९९.४५ फीसदी रहा था। वर्ष २०२० में ९२.२८ प्रतिशत ही रहा था। जबकि २०१९ में ९३ प्रतिशत एवं २०१८ में ८६ प्रतिशत रहा था। वर्ष २०२१ में जिले का वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम ९९.५७ प्रतिशत रहा था। वहीं २०२० में यह ९८.३७ रहा था। जबकि २०१९ में ९५.०९ तथा वर्ष २०१८ में ९३.७३ फीसदी रहा था।
वर्ष २०२१ में जिले का वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम ९९.५७ प्रतिशत रहा था। जबकि चालू वर्ष यानी २०२२ में वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम ९८.५५ प्रतिशत रहा है। यानी गत वर्ष की तुलना में परिणाम का प्रतिशत कम हुआ है। इसी तरह वर्ष २०२१ में जिले का विज्ञान संकाय का परिणाम ९९.४५ फीसदी रहा था। जबकि चालू वर्ष यानी वर्ष २०२२ में विज्ञान संकाय का महज ९५.६२ प्रतिशत परिणाम रहा है। इस तरह गत वर्ष की तुलना करें तो दोनों संकाय में हनुमानगढ़ जिले का परीक्षा परिणाम का प्रतिशत काफी कम रहा है।