scriptप्रेमी जोड़े ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दी जान, विषाक्त सेवन कर घर वालों को दी सूचना | lover couple commits suicide in bhadra hanumangarh | Patrika News

प्रेमी जोड़े ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दी जान, विषाक्त सेवन कर घर वालों को दी सूचना

locationहनुमानगढ़Published: Dec 07, 2019 07:58:42 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

निकटवर्ती गांव राखी की रोही की एक झोपड़ी में हरियाणा से भागकर आए प्रेमी जोड़े ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

प्रेमी जोड़े ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दी जान, विषाक्त सेवन कर घर वालों को दो सूचना
भादरा.(हनुमानगढ़)। निकटवर्ती गांव राखी की रोही की एक झोपड़ी में हरियाणा से भागकर आए प्रेमी जोड़े ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार रात की है। मृतक युवक ने अपने घर वालों को मोबाइल पर विषाक्त पदार्थ सेवन करने की सूचना दे दी।
घटना स्थल बताने के बाद मृतक के गांव किराड़ा स्थित बुआ के परिवार के सदस्यों ने दोनों को संभाला तो उनकी सांसें चल रही थी। दोनों को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था।
नाबालिग लड़के को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधकर बेल्ट व डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

भादरा पुलिस उपनिरीक्षक भगवान सिंह ने बताया कि मृतक युवक विकास (19) पुत्र पटेल सिंह मेघवाल और मृतका सोनू (20) पुत्री राजपाल नायक निवासी खाबड़ाकला थाना भट्टू कलां हरियाणा के निवासी हैं।
दोनों शुक्रवार को अपने घरों से गायब होकर भादरा होते हुए गांव राखी की रोही में बनी एक झोपड़ी में जाकर विषाक्त सेवन कर अपने घर वालों को सूचना दी। शनिवार को मृतकों के परिजनों के भादरा पहुंचने पर भादरा पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय भादरा में मृतकों पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। मृतक युवक मेघवाल व मृतका नायक परिवार की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो