script

महिला को जहर मिला दूध पिलाकर मारने का प्रयास, लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी पर आरोप

locationहनुमानगढ़Published: May 29, 2019 10:17:40 pm

Submitted by:

adrish khan

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

hanumangarh ke shuresiya ki ghatna

महिला को जहर मिला दूध पिलाकर मारने का प्रयास, लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी पर आरोप

महिला को जहर मिला दूध पिलाकर मारने का प्रयास
– लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति पर आरोप
– जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
हनुमानगढ़. लिव इन रिलेशनशिप में रह रही विधवा महिला को जहर मिला दूध पिलाकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। दूध पीने से महिला की तबीयत बिगडऩे पर उसे बुधवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में जंक्शन थाने में महिला के पर्चा बयान के आधार पर एक जने के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार सर्वजीत कौर (45) पत्नी मलकीत सिंह वार्ड 42 सुरेशिया ने पर्चा बयान दिया कि उसके पति मलकीत सिंह की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन लड़कियां व एक लड़का है। लड़का उससे अलग रहता है। पति की मौत के बाद से संगरिया तहसील के गांव माणकसर का रहने वाला चमकौर सिंह पुत्र मलकीत सिंह उसके साथ रह रहा है। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे चमकौर सिंह ने उसे कटोरे में दूध गर्म कर पीने के लिए दिया। दूध में कोई चिकना पदार्थ मिला हुआ था। उसे पीने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उसने यह बात अपने लड़के जगजीत सिंह को फोन पर बताई। फोन पर बात करने के बाद वह बेहोश हो गई। उसका लड़का जगजीत सिंह उसे रात्रि को टाउन के महावीर अस्पताल में लेकर गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि उसने थर्मामीटर में भरा जाने वाला पारा पिलाया गया है। इसके बाद चिकित्सक ने उसे छुट्टी दे दी। घर आने के बाद बुधवार अल सुबह फिर उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सर्वजीत कौर ने पर्चा बयान में आरोप लगाया कि चमकौर सिंह ने उसे जान से मारने की नीयत से दूध में पारा मिलाकर पिला दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 328 व 3 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एससीएसटी सेल के सीओ निहालसिंह कर रहे हैं।
जेल में पति की मौत
एएसआई केसर सिंह ने बताया कि सर्वजीत कौर का पति मलकीत सिंह एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पंजााब में सजा काट रहा था। सजा काटने के दौरान उसकी करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। तभी से ही चमकौर सिंह बतौर पति उसके साथ रह रहा था। सर्वजीत कौर का लड़का उससे अलग किराए के मकान में रहता है। जबकि तीन लड़कियां उसके साथ रहती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो