scriptशराब के नशे में पत्नी व सास की निर्मम हत्या, वारदात में मची सनसनी | man killed wife and mother-in-law in hanumangarh | Patrika News

शराब के नशे में पत्नी व सास की निर्मम हत्या, वारदात में मची सनसनी

locationहनुमानगढ़Published: Sep 16, 2019 07:15:49 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

गांव गढ़ीछानी में रविवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं सास की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद वह अपनी ढाई वर्षीय पुत्री को लेकर हरियाणा स्थित अपने गांव जाखोदखेड़ा पहुंच गया।

murder in  hanumangarh
भादरा (हनुमानगढ़)। गांव गढ़ीछानी में रविवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं सास की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद वह अपनी ढाई वर्षीय पुत्री को लेकर हरियाणा स्थित अपने गांव जाखोदखेड़ा पहुंच गया।
पुलिस ने सोमवार दोपहर को आरोपी जाखोदखेड़ा निवासी विनोद पुत्र राजकुमार जाट को राउंडअप कर लिया। प्रथम दृष्टया नशे में वारदात करना सामने आया है।

पुलिस के अनुसार पुष्पा (25) पत्नी विनोद के दो लड़कियां हैं। ढाई माह पहले उसके प्रसव हुआ। डिलीवरी के लिए वह अपनी मां सजना देवी (50 वर्ष) पत्नी लूणाराम जाट के पास आई हुई थी।
रविवार रात शराब पीकर ससुराल आए विनोद ने मामूली कहासुनी के बाद रॉड से अपनी पत्नी व सास के सिर पर चोट मारकर उनकी हत्या कर दी। पुष्पा की बड़ी पुत्री अपने गांव में ही थी।
शर्मनाक! नाबालिग बेटी को मां ने ही कर दिया दरिंदे के हवाले, मना करने करती थी मारपीट

जानकारी के अनुसार सजना देवी के एक पुत्री पुष्पा और एक पुत्र था। उसका पुत्र पिछले छह वर्ष से गायब है। ग्रामीणों ने बताया कि पुष्पा अपने ससुराल में परेशान थी। उसका पति विनोद शराब पीने का आदी था और अक्सर मारपीट करता था।
ग्रामीणों के अनुसार रविवार शाम को विनोद आया था लेकिन ग्रामीणों को देख कर वह लौट गया था। रविवार रात्रि को किसी समय वह वापस आया और फिर हत्या कर भाग गया। जाते समय वह अपनी तीन वर्षीय बेटी को भी साथ ले गया था। वहीं ढाई माह की दूधमुंही बच्ची को मौके पर छोड़ गया।
गैंगस्टर पपला गुर्जर फरारी मामला: हरियाणा का चुनाव बिगाड़ न दे राजस्थान पुलिस का खेल!

अपने घर जाकर उसने परिजनों को हत्या के बारे में बताया। परिजनों ने उसे पकड़ लिया और भिरानी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सजनादेवी के भाई संतलाल जाट की सूचना पर विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो