scriptमहिला से चाकू की नोक पर बलात्कार, पति गया था बाहर, बच्चे थे ननिहाल में | Married Woman Rape in Hanumangarh, Rajasthan | Patrika News

महिला से चाकू की नोक पर बलात्कार, पति गया था बाहर, बच्चे थे ननिहाल में

locationहनुमानगढ़Published: May 22, 2019 10:24:38 pm

Submitted by:

dinesh

पहले छेड़छाड़ की फिर चाकू की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। जब पति घर आया तो उसने अपने साथ घटी घटना बताई…

rape
हनुमानगढ़/संगरिया।

जिले के संगरिया में घर में अकेली महिला से चाकू की नोक पर दुष्कर्म ( Married Woman rape ) करने का एक मामला पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने रिपोर्ट दी है कि मंगलवार को उसका पति बाहर गया हुआ था और बच्चे अपने ननिहाल में थे। दोपहर को वह घर पर अकेली थी। इतने में गांव निवासी सुखासिंह उर्फ सुखा पुत्र बग्गुसिंह मजबीसिख जबरन घर में घुस आया। उसने पहले छेड़छाड़ की फिर चाकू की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। जब पति घर आया तो उसने अपने साथ घटी घटना बताई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच थाना प्रभारी स्वयं कर रहे हैं।

वहीं राजधानी जयपुर में निर्भया कांड जैसी ही घटना सामने आई है। जयपुर में आगरा रोड प्रेम नगर के नजदीक शनि मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक 27 वर्षीय युवती के नग्न हालात में पड़े होने की सूचना ने पुलिस के हाथ-पांव फूला दिए। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती का मुंह टेप से चिपका हुआ मिला और पैर उसके अंतवस्त्र से बंधे थे। युवती ने बताया कि रस्सी से बंधे हाथ उसने बड़ी मशक्कत से खोल लिए थे और कुछ दूर घटना स्थल से घिसटते हुए मुख्य रोड तक पहुंची। यहां लोगों को मदद के लिए हाथ हिलाकर गुहार लगाई। युवती को पुलिस ने एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां पर पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच कर रही है। युवती ने इस मामले में एक कांस्टेबल सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया कि सिगरेट से उसके इंटरनल पार्टस को दागा गया। इंजेक्शन लगाया गया। जगह-जगह ब्लेड से चीरा लगाया और मारपीट की। इससे वह बेहोश हो गई। होश आया तो जंगल में पड़ी थी। उसके मुंह में पकड़ा ठूंसकर टेप लगा रखी थी। हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए युवती के बताए हुए स्थानों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
फोटो – प्रतीकात्मक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो