scriptदशहरा महोत्सव में उमड़ा जनसमूह | Mass gathering in Dussehra Festival | Patrika News

दशहरा महोत्सव में उमड़ा जनसमूह

locationहनुमानगढ़Published: Oct 08, 2019 08:20:43 pm

Submitted by:

Purushottam Jha

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. स्वामी विवेकानंद रंगमंच सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को जंक्शन में कलक्ट्रेट के सामने दशहरा महोत्सव महोत्सव मनाया गया।
 

दशहरा महोत्सव में उमड़ा जनसमूह

दशहरा महोत्सव में उमड़ा जनसमूह


-जंक्शन में कलक्ट्रेट के समक्ष दशहरा महोत्सव आयोजित
…….फोटो…….
हनुमानगढ़. स्वामी विवेकानंद रंगमंच सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को जंक्शन में कलक्ट्रेट के सामने दशहरा महोत्सव महोत्सव मनाया गया। इस दौरान रावण, मेघनाद की सेना का राम की सेना के साथ कई देर तक युद्ध चला। आखिर में श्रीराम की सेना ने रावण की सेना पर जीत दर्ज की। रावण दहन होते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। इससे पूर्व अतिथियों ने पूजन करके दशहरा महोत्सव का आगाज किया। नगर परिषद उपसभापति नगीना बाई, डीटीओ जगदीश अमरावत, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तरुण विजय, भाजपा नेता अमित सहू, राजेंद्र चौधरी पार्षद गणेश बंसल, सुमित रिणवा, कालूराम शर्मा, गुरदीप सिंह बराड़, डेयरी एमडी पीके गोयल, युद्धिष्ठिर गक्खड़, देवेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष गुलाम नबी, महासचिव बलजीत सिंह व सचिव कपिल शर्मा आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। दशहरा महोत्सव समाप्त होने के बाद शाम साढ़े सात बजे के करीब कुछ देर तक शहर की सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही बढऩे के कारण ट्रेफिक जाम की स्थिति बन गई। सुरक्षा की दृष्टि से दशहरा महोत्सव स्थल पर पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। इस मौके पर लगी दुकानों पर जाकर लोगों ने खूब खरीददारी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो