scriptमहज पांच साल में तीन गुणा हो गया बजट | Nager Pareshd | Patrika News

महज पांच साल में तीन गुणा हो गया बजट

locationहनुमानगढ़Published: Jan 14, 2022 07:24:57 pm

Submitted by:

Manoj

महज पांच साल में तीन गुणा हो गया बजट- स्थानीय सरकार का होगा 450 करोड़ का बजट- वर्ष 2015-16 में था महज 136 करोड़ का बजट- शहरी सरकार का बजट तैयार करने में जुटी नगर परिषद

महज पांच साल में तीन गुणा हो गया बजट

महज पांच साल में तीन गुणा हो गया बजट

हनुमानगढ़. नगर परिषद की टीम शहरी सरकार का आगामी वित्तीय वर्ष २०२२-२३ के बजट की तैयारी में लगी है। फिलहाल लेखाशाखा की टीम २०२१-२२ के वित्तीय वर्ष को संशोधित कर रही है। इसके बाद आगामी वित्तीय वर्ष का बजट तैयार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में कई घटक में निधार्रित बजट से अधिक शहर में विकास कार्य होने पर उसे रिवाइज किया जा रहा है। रिवाइज बजट को भी सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। वित्तीय वर्ष २०२२-२३ में शहरी सरकार का बजट ४५० करोड़ से अधिक होगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष में बजट ४२१ करोड़ है। अगर दस प्रतिशत बजट में बढ़ोतरी की जाती है तो आंकड़ा ४६३ करोड़ के करीब पहुंचेगा। इसके अलावा बजट में वर्तमान वित्तीय वर्ष व पूर्व वित्तीय वर्ष में भूखंडों की नीलामी से हुई आय का भी उल्लेख होगा। दो साल के दौरान नगर परिषद ने करीब ११० करोड़ की आमदनी भूखंडों की नीलामी से की है।
यह होता है बजट
नगर परिषद के बजट में कर्मचारियों का वेतन, सफाई के उपयोग में लिए जा रहे साधनों का लेखा-जोखा, अधिकारियों की ओर से प्रयोग में किए जा रहे सरकारी वाहन, शहर के सभी विकास कार्यों की लागत, वाहनों का डीजल खर्च इत्यादि सभी प्रकार के खर्चे बजट में शामिल कर तैयार किया जाता है। वहीं पट्टे, लीज राशि, नई कॉलोनी की स्वीकृति, नीलामी के जरिए भूखंडों का आवंटन इत्यादि को आय में शामिल किया जाता है।
पांच साल में ३१४ करोड़ की बढ़ोतरी
नगर परिषद के गत पांच वर्ष के बजट की तुलना की जाए तो ३१४ करोड़ की बढ़ोतरी हो चुकी है। वित्तीय वर्ष २०१५-१६ में जहां महज १३६ करोड़ का बजट था। वहीं आगामी वित्तीय वर्ष में बजट ४५० करोड़ से अधिक का होगा। वित्तीय वर्ष २०२१-२२ में ४२१ करोड़ का बजट है। वित्तीय वर्ष २०२०-२१ में ३६२ करोड़ का बजट था। वित्तीय वर्ष २०१९-२०२० में शहरी सरकार का २९४ करोड़ का बजट था। वित्तीय वर्ष २०१८-१९ में बजट २७९ करोड़ का था। वर्ष २०१७-१८ में २३२ करोड़, २०१६-१७ में १५० करोड़ रुपए का बजट था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो