script

सिंचाई शुल्क के लिए 21 दिन की मोहलत, मोघे पुन: खोले जाएंगे

locationहनुमानगढ़Published: May 13, 2019 11:54:40 am

Submitted by:

Purushottam Jha

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

nahar

सिंचाई शुल्क के लिए 21 दिन की मोहलत, मोघे पुन: खोले जाएंगे

सिंचाई शुल्क के लिए 21 दिन की मोहलत, मोघे पुन: खोले जाएंगे

किसानों ने दी थी आंदोलन की चेतावनी
हनुमानगढ़/ नोहर. जल संसाधन विभाग की ओर से क्षेत्र के अनेक गांवों में किसानों की ओर से सिंचाई शुल्क जमा नहीं करवाने पर सीज किए गए मोघे वापिस खोले जाएंगे। किसानों को अब विभाग ने सिंचाई शुल्क जमा कराने के लिए तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। किसान प्रतिनिधियों की ओर से क्षेत्र की अनेक वितरिकाओं के मोघे सीज करने का मामला विधायक अमित चाचाण के संज्ञान में लाए जाने के बाद उन्होंने विभाग के मंत्री उदयलाल आंजना, जिला प्रभारी मंत्री गोविन्द डोटसरा व आला अधिकारियों से दूरभाष पर बात की। विधायक अमित चाचाण ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी पत्र भेजा है। विधायक ने सम्पूर्ण मामले से सिंचाई सचिव नवीन महाजन को अवगत करवाया। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए तथा सीज किए गए 53 मोघे पुन: खोलने का निर्णय किया। इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता अमीचंद साव ने बताया कि विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर किसानों को सिंचाई शुल्क जमा कराने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद भी अगर सिंचाई शुल्क जमा नहीं हुआ तो मोघे पुन: सीज किए जाएंगे। सीज 53 मोघे तीन सप्ताह के लिए खोले जा रहे हैं। क्षेत्र में 78 मोघे सीज करने के लिए चिह्नित किए गए थे। उनके अनुसार करीब 2 करोड़ 59 लाख रुपए सिंचाई शुल्क बकाया है। खरीफ की फसल की बिजाई से पूर्व विभाग के इस फैसले से किसानों में रोष देखा जा रहा था। मगर मुख्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के बाद किसानों को तीन सप्ताह की राहत मिली है। अब किसानों को पूर्व की भांति फसल बुआई के लिए सिंचाई पानी मिल सकेगा। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद इस संबंध में किसानों के प्रतिनिधिमंडल को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिला जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिख सिंचाई शुल्क का ब्याज व पेनल्टी माफ करने की मांग की है।(नसं)

ट्रेंडिंग वीडियो