हनुमानगढ़

…अब किसानों को सफेद सोने ने रुलाया

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़/चिडिय़ागांधी. क्षेत्र में गांधीबड़ी, चिडिय़ागांधी व आसपास के क्षेत्र में उखेड़ा रोग से नरमा की फसल खराब हो रही है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान हो रहे हैं।
 

हनुमानगढ़Sep 20, 2019 / 10:53 am

Purushottam Jha

…अब किसानों को सफेद सोने ने रुलाया

…अब किसानों को सफेद सोने ने रुलाया
हनुमानगढ़/चिडिय़ागांधी. क्षेत्र में गांधीबड़ी, चिडिय़ागांधी व आसपास के क्षेत्र में उखेड़ा रोग से नरमा की फसल खराब हो रही है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान हो रहे हैं।
किसानों के अनुसार क्षेत्र में समय पर बारिश नहीं होने से नरमा फसल में उखेड़ा रोग से फसल खराब हो रही है। किसानों के अनुसार क्षेत्र में औसतन 30 प्रतिशत नरमा की फसल तबाह हो चुकी है। वर्तमान में फसल पूरे पकाव पर थी अब उखेड़ा आने से प्रत्येक किसान के उत्पादन औसत मे कमी आएगी।
किसानों ने सरकार व कृषि विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इस रोग के बचाव व उपचार के लिए विभाग के माध्यम से दवाई उपलब्ध कराने तथा बीमा कंपनी के माध्यम से खराब फसल का सर्वे करवा कर किसानों को तुरंत राहत दिलाएं। जिससे वो मानसिक परेशानी के साथ-साथ आर्थिक संकट से उबर सके। गांधीबड़ी के चक नम्बर चार एसडीआरके किसान मान सिंह मेहरिया, मदनलाल मेहरिया तथा चक नम्बर दो एसडीआर के किसान बलबीर घणघस, महेन्द्र घणघस,भरतसिंह नैण के खेतों मे व अन्य किसानों की उखाड़े रोग से फसलें खराब हो चुकी है। इस संबंध में स्थानीय कृषि अधिकारी सुरेंद्र जाखड़ ने बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण ये समस्या हुई है। इसके लिए किसानों को कृषि अधिकारियों की राय लेकर खेतों में उपचार
करना चाहिए। किसानों की शिकायत पर कृषि पर्यवेक्षक संदीप सिहाग ने खेतों में जाकर मौके का निरीक्षण किया।

Home / Hanumangarh / …अब किसानों को सफेद सोने ने रुलाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.