scriptरेल लाइन के किनारे मिला वृद्ध का शव | Old man dead body found near railway line | Patrika News

रेल लाइन के किनारे मिला वृद्ध का शव

locationहनुमानगढ़Published: Oct 13, 2018 03:42:37 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Old man

रेल लाइन के किनारे मिला वृद्ध का शव

-नोहर में राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान के निकट हुई घटना
नोहर.

कस्बे में एनडीबी राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान के पास रेल की पटरियों के निकट अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी वृद्ध की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के गांवों में सूचना दे दी गई है। दोपहर तक पुलिस शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी थी। शव को राजकीय चिकित्सालय की मोचज़्री में रखवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एनडीबी राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान के पास रेल पटरियों के निकट आसपास के लोगों ने वृद्ध का शव पड़ा देखा। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाधिकारी ईश्वरसिंह ने मामले की जांच शुरू की तथा शव कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोचज़्री पहुंचाया।

वृद्ध के पास शराब की दो खाली बोतलें और कीटनाशक मिला है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। वृद्ध के पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। उसकी जेब में 23 रुपए मिले हैं। वृद्ध की आयु करीब साठ वषज़् है तथा उसने सफेद कुताज़् और पायजामा पहना है। पुलिस ने आसपास के इलाके में घटना की सूचना दी है। शनिवार दोपहर बाद तक वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो