scriptपवन व्यास हत्याकांड में आया नया मोड़, गुमनाम पत्र ने उलझाई मर्डर मिस्ट्री, जांच में जुटी पुलिस | Pawan Vyas Murder Case- Police got unnamed letter | Patrika News

पवन व्यास हत्याकांड में आया नया मोड़, गुमनाम पत्र ने उलझाई मर्डर मिस्ट्री, जांच में जुटी पुलिस

locationहनुमानगढ़Published: May 26, 2019 12:07:21 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

पवन व्यास हत्याकांड में गुमनाम पत्र से आया नया मोड़
 

Pawan Vyas Murder Case- Police got unnamed letter

Pawan Vyas Murder Case- Police got unnamed letter

नोहर/ हनुमानगढ़। पवन व्यास हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसओजी व आईजी के विशेष दल लंबे समय जांच में जुटे हुए हैं। लेकिन शनिवार को पुलिस व धरनार्थियों के पास पहुंचे गुमनाम पत्र ने हत्याकांड में नया पेच खड़ा कर दिया है। पुलिस ने पत्र मिलने की पुष्टि जरूर की है, लेकिन यह पत्र किसी की शरारात है या हकीकत इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को सरकारी डाक सेवा इंडिया पोस्ट के जरिए पोस्टमेन दो पत्र लेकर पहुंचा। इनमें एक पत्र पर पवन व्यास हत्याकांड धरना स्थल व दूसरा पुलिस थाना नोहर के नाम से पोस्ट किया गया था। दोनों ही लेटर पर भारतीय डाक विभाग की ओर से निर्धारित पांच रूपए की डाक टिकट नहीं लगी हुई थी। इसके चलते डाकिए ने इन बैरंग लेटर के प्रति लेटर दस रूपए के हिसाब से चार्ज वसूला।

जानकारी के अनुसार पत्र में एक महिला का जिक्र किया गया है। जो मृतक पवन व्यास के मोबाइल पर कॉल करती थी। लेकिन पवन व्यास उस अनजान महिला को रॉन्ग नंबर कहकर फोन काट देता है। इसके बाद वही महिला पुन: पवन व्यास को फोन कर बात करना चाहती थी। लेकिन पवन व्यास उससे फोन पर बात नहीं करने की बात को कहकर फोन काट देता था। इसके बाद महिला का पति फोन पर पवन व्यास को उसकी पत्नी को परेशान करने के नाम पर जान से मारने की धमकी देता था। गुमनाम पत्र के अनुसार इसी महिला के पति की ओर से पवन व्यास की हत्या करने का अंदेशा है। सूत्रों के अनुसार इस गुमनाम पत्र में तीन चार मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। जिनका ताल्लुक हत्याकांड से बताया गया है। पत्र में स्पष्ट तौर पर महिला व उसके पति व कई अन्य के नाम लिखे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि धरना स्थल व पुलिस के पास पहुंचे पत्र अक्षरक्ष: एक जैसे हैं। इनकी जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो