scriptनोहर में नगर पालिका उप चुनाव के लिए होगा मतदान | Polling for municipality sub-election | Patrika News

नोहर में नगर पालिका उप चुनाव के लिए होगा मतदान

locationहनुमानगढ़Published: Aug 03, 2019 09:56:23 pm

Submitted by:

Purushottam Jha

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
नोहर. नगरपालिका के वार्ड 1० व 2७ के पार्षद पद के उप चुनाव के लिए रविवार सुबह ७ बजे से शाम ५ बजे तक मतदान होगा। शनिवार को पूरे दिन प्रशासन मतदान की तैयारियों में जुटा रहा। रिटर्निंग अधिकारी संगरिया एसडीएम उम्मेदसिंह रत्नु के निर्देशन में शनिवार शाम को पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया।
 

evm

गंगाेह उप चुनाव

नोहर में नगर पालिका उप चुनाव के लिए होगा मतदान
वार्ड 1० में 1४०५ व वार्ड 2७ में 122५ मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
नोहर. नगरपालिका के वार्ड 1० व 2७ के पार्षद पद के उप चुनाव के लिए रविवार सुबह ७ बजे से शाम ५ बजे तक मतदान होगा। शनिवार को पूरे दिन प्रशासन मतदान की तैयारियों में जुटा रहा। रिटर्निंग अधिकारी संगरिया एसडीएम उम्मेदसिंह रत्नु के निर्देशन में शनिवार शाम को पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया। आरओ उम्मेदसिंह ने बताया कि वार्ड 1० में 1४०५ मतदाताओं के लिए शहीद भगतसिंह महाविद्यालय पुराने ओसवाल बालिका स्कूल में मतदान केन्द्र बनाया गया है। वहीं वार्ड 2७ के 122५ मतदाता पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में अपना वोट डालेंगे। प्रशासन ने वार्ड 2७ को संवेदनशील मानते हुए मतदान के दौरान वहां अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात करने का निर्णय किया है।
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उप चुनाव के दौरान बीएलओ की गलती से मतदाता सूची में बाहरी वोटों के जुडऩे व राज्य निर्वाचन आयोग के संज्ञान के बाद प्रशासन हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है। प्रशासन की ओर से वार्ड 2७ के तीनों प्रत्याशियों को नई मतदाता सूची उपलब्ध करवा दी गई है। इसके तहत अब प्रत्याशी भी अपने वोटर को अंतिम प्रयास कर लुभा रहे हैं। उप चुनाव में वार्ड 1० से चोरूलाल नाई पुत्र मदनलाल कांग्रेस, मनीराम छिंपा पुत्र चांदाराम भाजपा
व असलम पुत्र शरीफ मोहम्मद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड 2७ से मोहम्मद इकबाल पुत्र गफूरदीन रावण कांग्रेस, नूर मोहम्मद पुत्र मामुदीन व असलम पुत्र गफूरदीन रावण निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड 1० में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हेमनदास सिंधी के निधन तथा वार्ड 2७ के पार्षद अरशद खान का राजकीय सेवा में चयन होने के बाद पद से त्यागपत्र देने के चलते यहां उपचुनाव हो रहे हैं। रविवार को मतदान के बाद ६ अगस्त को सुबह ८ बजे नगरपालिका टाउन हॉल में मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। (नसं.)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो