scriptआज से शुरू होगा पुष्कर में प्राची-गिरीश का विवाह समारोह | Prachi-Girish marriage ceremony will begin in Pushkar from today | Patrika News

आज से शुरू होगा पुष्कर में प्राची-गिरीश का विवाह समारोह

locationहनुमानगढ़Published: Feb 23, 2020 11:48:42 am

Submitted by:

Manoj

– हनुमानगढ़ से रवाना हुआ ज्याणी परिवार
– भटनेर नगरी की बेटी बनेगी नढ्ढा परिवार की बहू

आज से शुरू होगा पुष्कर में प्राची-गिरीश का विवाह समारोह

आज से शुरू होगा पुष्कर में प्राची-गिरीश का विवाह समारोह

– मनोज गोयल-
हनुमानगढ़. टाउन निवासी अजय ज्याणी की पुत्री प्राची के विवाह की रस्में पुष्कर में सोमवार से आरंभ होंगी। प्राची का विवाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नढ्ढा के ज्येष्ठ पुत्र गिरीश से होने जा रहा है। विवाह की रस्म मंगलवार रात्रि को होगी। प्राची और गिरीश भगवान ब्रह्मा की ऐतिहासिक नगरी पुष्कर में परिणय सूत्र में बधेंगे। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

विवाह के लिए ज्याणी परिवार रविवार को हनुमानगढ़ से पुष्कर के लिए रवाना हुआ। विवाह में कुछ चुनिंदा रिश्तेदार और मित्र ही शामिल हो रहे हैं। यहां से निजी वाहनों के जरिए ज्याणी परिवार पुष्कर के लिए रवाना हुआ है। बताया जा रहा है कि दो दिवसीय विवाह समारोह में देश-विदेशी की कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। विवाह समारोह के कार्यक्रम हनुमानगढ़, पुष्कर सहित नई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में होंगे। विवाह परम्परागत रीति-रिवाज और रस्मों से होगा। हनुमानगढ़ में 18 फरवरी को ‘भातÓ की रस्म के साथ विवाह समारोह की परम्पराएं आरंभ हुई थी।

परिणय सूत्र में रात्रि सवा बारह बजे बधेंगे
हनुमानगढ़. विवाह समारोह हिन्दू रीति-रिवाज और वैदिक परम्परानुसार होंगे। हनुमानगढ़ में ‘भातÓ की रस्म हो चुकी है। वहीं धार्मिक नगरी पुष्कर में दो दिवसीय विवाह समारोह होंगे। जिसमें परम्परागत रीति-रिवाज के साथ प्राची और गिरीश परिणय सूत्र में बधेंगे। पुष्कर में विवाह समारोह की रस्में प्रताप महल और गुलाब महल में होंगी। पुष्कर के प्रताप महल में 24 फरवरी को सुबह दस बजे कुलदेवी की पूजा, ग्यारह बजे तिलक और मेहन्दी की रस्म, शाम सात बजे शगुन (रिंग सरैमणी) होगा।

25 फरवरी को सुबह हल्दी की रस्म होगी। शाम साढ़े चार बजे सेहराबंधी की रस्म होगी। शाम सात बजे गुलाब निवास में मिलनी की रस्म अदा की जाएगी और रात्रि साढ़े आठ बजे वर-वधू की वरमाला होगी। रात्रि सवा बारह बजे अग्नि के समक्ष फेरों (विवाह) की रस्म अदा की जाएगी। 29 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और छह मार्च को नई दिल्ली में आशीर्वाद समारोह होंगे। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष शिरकत करेंगे।

मिलनसार और धार्मिक है परिवार
हनुमानगढ़. टाउन निवासी व्यवसायी अजय ज्याणी के एक पुत्र ज्वैन्द्र और एक पुत्री प्राची है। दोनों ही बच्चों की स्कूली और महाविद्यालयी शिक्षा हिमाचल प्रदेश में हुई और वहीं जेपी नढ्ढा के पुत्र गिरीश की शिक्षा हुई। स्कूली और महाविद्यालयी शिक्षा के समय से ही प्राची और गिरीश एक-दूसरे को जानते और पहचानते थे। वहीं से दोनों परिवार रिश्तेदारी में तब्दील हो गए।

टाउन में ज्याणी परिवार की पहचान मिलनसार, मृदुभाषी और धार्मिक परिवार के रूप में है। भाजपा के दिग्गज जेपी नढ्ढा के व्यवसायी पुत्र गिरीश के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रही प्राची बचपन से ही शिक्षा में मेधावी रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो