इतने अभियंताओं की तैनाती
इंदिरागांधी राजस्थान भाग में प्रस्तावित रीलाइनिंग कार्य को लेकर नहरों के पटरों व बेड लेवल की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसमें अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। अब एक मई से पूर्ण बंदी शुरू होते ही रीलाइनिंग कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए करीब सवा सौ अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है। इंदिरागांधी नहर से प्रदेश के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर सहित दस जिलों को जलापूर्ति होती है।