लगातार घट रहे भाव, किसान हो रहे परेशान
हनुमानगढ़Published: Jan 29, 2023 12:07:49 pm
https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. मंडियों में इन दिनों कपास के रेट नीचे जा रहे हैं। इससे किसान मायूस हो रहे हैं। जंक्शन धानमंडी में इन दिनों नरमा करीब 8200 से 8300 रुपए प्रति क्विंंटल बिक रहा है। जबकि करीब एक माह पहले भाव अधिक थे। भाव कम मिलने से किसान नाखुश हैं।


लगातार घट रहे भाव, किसान हो रहे परेशान
लगातार घट रहे भाव, किसान हो रहे परेशान
-सभी मंडियों में गिर रहे भाव, तेजी के इंतजार में किसान
हनुमानगढ़. मंडियों में इन दिनों कपास के रेट नीचे जा रहे हैं। इससे किसान मायूस हो रहे हैं। जंक्शन धानमंडी में इन दिनों नरमा करीब 8200 से 8300 रुपए प्रति क्विंंटल बिक रहा है। जबकि करीब एक माह पहले भाव अधिक थे। भाव कम मिलने से किसान नाखुश हैं।
जंक्शन धानमंडी के व्यापारियों ने बताया कि धानमंडी में करीब 800-900 क्विंटल नरमा की आवक हो रही है। वर्तमान में नरमा 8200 से 8300 रुपए प्रति क्विंटल में बिक रहा है। जबकि करीब एक माह पहले नरमा का प्रति क्विंटल भाव 8700-8800 रुपए प्रति क्विंटल था। गत पांच बरसों की बात करें तो जिले की मंडियों में जनवरी के बाद कपास के भाव बढ़ते रहे हैं।
इस बार भी मंडी का मिजाज यही लग रहा है। फरवरी आने पर इसके भाव बढऩे की उम्मीद है। मंडी समिति अधिकारियों के अनुसार अभी पच्चीस प्रतिशत कपास किसानों के पास ही है। जो मंडी में आना बाकी है। किसान अच्छे भाव का इंतजार कर रहे हैं। जिस तरह से मौसम साफ हो रहा है और धूप निकल रही है। इससे आने वाले समय में मंडी में कपास की आवक बढऩे के आसार हैं।