scriptराजस्थान के किसानों के लिए खुशखबर! दस जिलों के किसानों को नवम्बर में मिलेगी ये बड़ी राहत | Rajasthan Farmers will get full Irrigation Water in November | Patrika News

राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबर! दस जिलों के किसानों को नवम्बर में मिलेगी ये बड़ी राहत

locationहनुमानगढ़Published: Oct 27, 2018 10:42:13 am

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

farmer
हनुमानगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) की बैठक शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई। इसमें राजस्थान का प्रतिनिधित्व जल संसाधन उत्तर खंड हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता केएल जाखड़ ने किया। पौंग और भाखड़ा बांधों में पानी की स्थिति ठीक रहने पर वर्तमान रेग्यूलेशन को अगले माह तक यथावत रखने को लेकर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। इससे राजस्थान की इंदिरागांधी, भाखड़ा, गंगकैनाल और सिद्धमुख नोहर परियोजना की नहरों में आगे मांग के अनुसार पानी चलता रहेगा। इससे किसानों को रबी फसलों की बिजाई में दिक्कत नहीं आएगी।
तय रेग्यूलेशन के अनुसार इंदिरागांधी नहर को दिसम्बर तक चार में दो समूह में चलाया जाएगा। इससे रबी फसलों की बिजाई अच्छी तरीके से होने की संभावना है। इस तरह अक्टूबर के अनुसार ही नवम्बर में भी वर्तमान शेयर को यथावत रखने पर बीबीएमबी ने मोहर लगा दी। इससे किसानों के लिए रबी सीजन काफी सुखद रहने की संभावना है। इस बार हिमालय क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी होने के कारण खरीफ सीजन में भी सिंचाई पानी का अधिक संकट नहीं आएगा। क्योंकि जून-जुलाई में बर्फ पिघलने पर इसका पानी बांधों में ही आएगा।
उल्लेखनीय है कि 1981 में पांच राज्यों के बीच हुए जल समझौते के तहत राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा जम्मू-कश्मीर में पेयजल तथा सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने के लिए पांचों राज्यों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हर माह चंडीगढ़ में होती है। इसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति में डैम के जल स्तर के अनुपात में राज्यों को पानी वितरित किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो