scriptराजस्थान के सरकारी स्कूल में पढ़े युवक ने बनाई खास डिवाइस, लाइट जाने के बाद भी करती है काम | Rajasthan youth Lucky singh Makes anti theft system | Patrika News

राजस्थान के सरकारी स्कूल में पढ़े युवक ने बनाई खास डिवाइस, लाइट जाने के बाद भी करती है काम

locationहनुमानगढ़Published: Jun 12, 2022 02:32:01 pm

Submitted by:

santosh

अभावों से लड़कर हनुमानगढ़ का लक्की सिंह तकनीकी ज्ञान में कमाल दिखा रहा है। दसवीं तक सरकारी विद्यालय में पढ़े लक्की ने अब दुकानों में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने को लेकर एंटी थीफ डिवाइस बनाई है।

sss.jpg

अदरीस खान
अभावों से लड़कर हनुमानगढ़ का लक्की सिंह तकनीकी ज्ञान में कमाल दिखा रहा है। दसवीं तक सरकारी विद्यालय में पढ़े लक्की ने अब दुकानों में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने को लेकर एंटी थीफ डिवाइस बनाई है।

यह न केवल दुकान मालिक को बल्कि सरकार की अनुमति के बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष को भी अलर्ट भेज सकती है। दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे लक्की सिंह अब तक विभिन्न तरह की करीब एक दर्जन इलेक्ट्रिक डिवाइस बना चुके हैं जो आम आदमी के रोजमर्रा के कामकाज को आसान बनाती है।

अपने प्रत्येक आविष्कार को और बेहतर बनाने में जुटा
लक्की सिंह जब दसवीं कक्षा में थे, तब ही पहली इलेक्ट्रिक डिवाइस बना दी थी। अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए वह अपने प्रत्येक आविष्कार को तकनीकी तौर पर और बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। साथ ही आइडिया एवं आविष्कार का पेटेंट हासिल करने की दिशा में प्रयासरत है। जंक्शन में सामान्य मिस्त्री का बेटा लक्की सिंह जिले एवं देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने का ख्वाहिशमंद हैं। इसके लिए वह अपने आइडिया आधारित आविष्कारों की एक प्रदर्शनी अमेरिका के शिक्षण संस्थानों में लगाना चाहता है।

सस्ती और कारगर, लाइट जाने के बाद भी करती है काम
लक्की सिंह ने बताया कि एटीडी माने एंटी थीफ डिवाइस बनाने का ख्याल दुकानों में बढ़ती चोरी के चलते आया। इसमें पावर सप्लाई, एक सायरन, पावर पैक एवं स्विच (सेंसर में कन्वर्ट) का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि यह डिवाइस लाइट जाने के बाद भी काम करती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो