scriptकर्मचारियों ने किया अद्र्धनग्न प्रदर्शन, आज निकालेंगे मशाल जुलूस | roadways employees protest for their demands | Patrika News

कर्मचारियों ने किया अद्र्धनग्न प्रदर्शन, आज निकालेंगे मशाल जुलूस

locationहनुमानगढ़Published: Sep 23, 2018 11:25:25 am

Submitted by:

Rajaender pal nikka

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

roadways

कर्मचारियों ने किया अद्र्धनग्न प्रदर्शन, आज निकालेंगे मशाल जुलूस

हनुमानगढ़. रोडवेज बसों की हड़ताल शनिवार को भी जा रही। गत छह दिनों से चल रही हड़ताल के कारण रोडवेज को जिले में अब तक ८७ लाख रुपए का नुकसान हो चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रोजाना साढ़े 14 लाख रुपए की आमदनी होती है। ऐसे में अब तक हड़ताल के कारण यह आंकड़ा रविवार तक एक करोड़ के करीब पहुंच जाएगा।
इधर, कर्मचारियों ने अद्र्धनग्न होकर डिपो में जमकर प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। आरोप लगाया कि सरकार के साथ समझौता होने के बावजूद लागू नहीं किया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारी छह दिनों से हड़ताल पर हैं। महिलाओं को लोक परिवहन व प्राइवेट बसों में आम किराया देना पड़ रहा है। हैरत की बात है कि अभी तक सरकार की ओर से वार्ता के लिए कर्मचारियों को आमंत्रित तक नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। इस मौके पर दलीप बारूपाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास, रेशमसिंह, विनीत कंबोज, हरप्रीत ढिल्लो, लवदीपसिंह राणा, विजेंद्र, जग्गू, नायब सिंह, नेम सिंह, पृथ्वी, रणजीत सिंह, राम गोपाल, पवन शर्मा, दुनीचंद, गुरचरण, मक्खन सिंह, रणजीत सिंह, हरि सिंह, महावीर जोशी, बलराम सिंह मान, जगदेव राम आदि मौजूद रहे।
नोहर. रोडवेज कर्मचारियों का धरना शनिवार को जारी रहा। स्थानीय शिवाजी बस स्टैंड पर निगम कर्मियों ने सांकेतिक धरना प्रर्दशन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोकराज संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज रोडवेज कर्मियों के साथ किए गए लिखित समझौते को जल्द लागू करने की मांग की है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, लियाकतअली पठान, दुर्गादत्त तिवाड़ी, बाबू खान, बंशी लाल, राहुल, रामजीलाल सहारण, सुरेश शर्मा, अशोक वालिया आदि मौजूद रहे।
भादरा. स्थानीय मुख्य बस स्टैण्ड पर राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों ने अपना धरना शनिवार को भी जारी रखा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अवैध वाहनों के संचालन पर रोक लगाने तथा सातवां वेतनमान लागू करने आदि की मांग की। धरने में राजेश खोखर, किशन खरशु, राजेश नेहरा, सुमित, हरदीप सिंह, मांगीराम कुलडिय़ा, कुलदीप सिंह, बीरबलराम आदि शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो