scriptकृत्रिम अंग लगने पर छलक उठे खुशी के आंसू | samaj sewa | Patrika News

कृत्रिम अंग लगने पर छलक उठे खुशी के आंसू

locationहनुमानगढ़Published: Mar 17, 2019 09:19:55 pm

Submitted by:

Purushottam Jha

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

sewa

कृत्रिम अंग लगने पर छलक उठे खुशी के आंसू

कृत्रिम अंग लगने पर छलक उठे खुशी के आंसू

हनुमानगढ. राहुल गुप्ता मैमोरियल चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को जंक्शन में बाबा दीप सिंह कॉलोनी स्थित नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं अनुसंधान केंद्र में कार्यक्रम हुआ। इसमें दु:खी होकर पहुंचे लोगों के आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। नि:शक्तजनों के जब कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किए गए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला फाजिल्का के वीरेंद्र कुमार, पृथ्वीराज, रमेश कुमार आदि को अतिथियों ने कृत्रिम अंग लगाए। इस मौके पर पत्रकार बलजीत सिंह ने केंद्र की ओर से संचालित गतिविधियों को सराहा। तथा समाज के लोगों को इस नेक कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया। केंद्र प्रमुख रमन झूंथरा ने बताया कि नि:शक्तता मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से हमारे केंद्र पर नि:शक्तजनों के नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपित किए जाते हैं। अगर कहीं पर किसी को कोई नि:शक्तजन नजर आए तो वह सीधे हमारे केंद्र पर उसे पहुंचाकर उसकी जिंदगी को संबल प्रदान कर सकते हैं। हमारे केंद्र पर कृत्रिम अंग नि:शुल्क लगाए जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो