scriptब्याह के दस माह बाद पति बना जान का दुश्मन | Ten months after marriage, husband becomes an enemy of life | Patrika News

ब्याह के दस माह बाद पति बना जान का दुश्मन

locationहनुमानगढ़Published: Sep 01, 2019 11:20:38 am

Submitted by:

adrish khan

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. विद्यालय जाते समय सरकारी अध्यापिका पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वालों में पीडि़ता का पति भी शामिल था। पीडि़ता के परिजनों से पूछताछ व मामले की जांच में यह बात सामने आई है। पति से अलग रह रही अध्यापिका पर हमले के आरोपी पति जयप्रकाश को तलाश कर रही है। हमले में शामिल उसके साथी बूटा सिंह निवासी घड़साना को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मंजूर कराया गया।

ब्याह के दस माह बाद पति बना जान का दुश्मन

ब्याह के दस माह बाद पति बना जान का दुश्मन

ब्याह के दस माह बाद पति बना जान का दुश्मन
– शिक्षिका पर जानलेवा हमला करने वालों में पति भी शामिल
– हत्या के प्रयास मामला दर्ज, एक जने को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़. विद्यालय जाते समय सरकारी अध्यापिका पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वालों में पीडि़ता का पति भी शामिल था। पीडि़ता के परिजनों से पूछताछ व मामले की जांच में यह बात सामने आई है। पति से अलग रह रही अध्यापिका पर हमले के आरोपी पति जयप्रकाश को तलाश कर रही है। हमले में शामिल उसके साथी बूटा सिंह निवासी घड़साना को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मंजूर कराया गया।
उधर, गंभीर घायल अध्यापिका शिल्पा यादव (30) का श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में शिल्पा यादव के पिता रोहताश चन्द्र (59) पुत्र वीरसिंह यादव निवासी चक भोजासर, भादरा ने दामाद जयप्रकाश व तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला शुक्रवार रात दर्ज कराया था।
पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि जयप्रकाश ने व्हाट्सअप पर दो-तीन दिन पहले शिल्पा को मारने की धमकी दी थी। ऐसे में पुलिस ने जयप्रकाश की तलाश में उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मगर वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर अन्य हमलावरों की पहचान करने में लगी हुई है। गौरतलब है कि पति से अलग किराए के मकान में रह रही गांव चक ज्वालासिंहवाला के सरकारी विद्यालय की अध्यापिका शिल्पा शुक्रवार सुबह स्कूटी पर अपनी सहेली के साथ विद्यालय जा रही थी। रास्ते में गोल्डन सिटी कॉलोनी के पास बाइक सवार चार-पांच जनों ने शिल्पा पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। शिल्पा को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे हायर रेफर कर दिया गया।
दस माह भी नहीं हुए शादी को
घायल अध्यापिका के पिता रोहताशचन्द्र यादव ने पुलिस को बताया कि पुत्री शिल्पा की शादी 18 नवम्बर 2018 को घड़साना निवासी जयप्रकाश पुत्र इन्द्राज के साथ की थी। लेकिन शादी में दिए गए दान-दहेज से शिल्पा के ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। उसकी पुत्री को तंग-परेशान करने लगे। इस कारण शिल्पा अपने पति से अलग रहने लगी। पुत्री ने दहेज के लिए तंग-परेशान के आरोप में भादरा थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए न्यायालय में इस्तगासा दायर किया। इसी रंजिश को लेकर जयप्रकाश उसकी पुत्री शिल्पा की हत्या करने के इरादे से तीन-चार जनों के साथ बाइक पर आया। शुक्रवार को विद्यालय जाते समय जयप्रकाश व तीन-चार अन्यों ने लोहे की रॉड व डंडों से शिल्पा पर हमला कर दिया। शिल्पा को मृत समझकर भाग गए। मामले की जांच कर रहे जंक्शन थाने के द्वितीय प्रभारी सुरेन्द्र बिश्नोई के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। श्रीगंगानगर के ओम साईं अस्पताल में भर्ती शिल्पा की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। शिल्पा के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। होश में आने के बाद बयान लिए जाएंगे। बयानों में स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो