हनुमानगढ़

आंतकवादी हमले में किशनपुरा का जांबाज फौजी घायल

https://www.patrika.conm/sri-ganganagar-news/

हनुमानगढ़Nov 09, 2018 / 12:46 pm

Rajaender pal nikka

आंतकवादी हमले में किशनपुरा का जांबाज फौजी घायल

आंतकवादी हमले में किशनपुरा का जांबाज फौजी घायल
संगरिया. गांव किशनपुरा उतराधा का जांबाज फौजी उग्रवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में गंभीर घायल हो गया। फौजी सुभाष कड़वासरा उर्फ बिल्लू को हमले में तीन गोलिया लगीं। जिनमें दो छाती व एक पैर में घुस गई। सुभाष के चाचा देवपाल ने बताया कि नौसेरा (जम्मू) में छोटी दीवाली मंगलवार शाम को साढे चार बजे यह हमला हुआ था। सुभाष को तुरंत हेलीकॉटर से 60 किलोमीटर दूर अस्पताल में लाया गया। जहां ऑप्रेशन कर गोलियां निकाली गई। देवपाल के अनुसार अब हालत खतरे से बाहर है। सुभाष सेना में 2001 से भर्ती है। सुभाष के पिता हरिराम खेती करते है। जांबाज सुभाष के दो बच्चे हैं। हालांकि घटना के तीन दिन बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी या कर्मचारी जांबाज के परिजनों सें मिलने गांव नहीं पहुंचा।
गांव किशनपुरा उतराधा का जांबाज फौजी उग्रवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में गंभीर घायल हो गया। फौजी सुभाष कड़वासरा उर्फ बिल्लू को हमले में तीन गोलिया लगीं। जिनमें दो छाती व एक पैर में घुस गई। सुभाष के चाचा देवपाल ने बताया कि नौसेरा (जम्मू) में छोटी दीवाली मंगलवार शाम को साढे चार बजे यह हमला हुआ था

Home / Hanumangarh / आंतकवादी हमले में किशनपुरा का जांबाज फौजी घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.