script

कईयों के अरमान पूरे तो कईयों के अरमानों पर फिरा पानी

locationहनुमानगढ़Published: Sep 18, 2019 02:39:46 pm

Submitted by:

Anurag thareja

कईयों के अरमान पूरे तो कईयों के अरमानों पर फिरा पानी भावी उम्मीदवारों ने पहला पड़ाव किया पार वार्डों के आरक्षण निर्धारण को लेकर निकली लॉटरी हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित जिला कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे से वार्डों के आरक्षण निर्धारण को लेकर लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी कईयों के अरमानों को पूरा किया तो कईयों के अरमानों पर पानी फिरा। इनमें से कई भावी उम्मीदवारों ने अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए उनके अनुरूप आरक्षण नहीं होने पर दूसरे वार्डों में चुनाव लडऩे के लिए लॉटरी स्थल पर ही घ

कईयों के अरमान पूरे तो कईयों के अरमानों पर फिरा पानी

कईयों के अरमान पूरे तो कईयों के अरमानों पर फिरा पानी

कईयों के अरमान पूरे तो कईयों के अरमानों पर फिरा पानी
भावी उम्मीदवारों ने पहला पड़ाव किया पार
वार्डों के आरक्षण निर्धारण को लेकर निकली लॉटरी

हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित जिला कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे से वार्डों के आरक्षण निर्धारण को लेकर लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी कईयों के अरमानों को पूरा किया तो कईयों के अरमानों पर पानी फिरा। इनमें से कई भावी उम्मीदवारों ने अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए उनके अनुरूप आरक्षण नहीं होने पर दूसरे वार्डों में चुनाव लडऩे के लिए लॉटरी स्थल पर ही घोषणा कर दी।

वार्डों की यह है स्थिति
हनुमानगढ़ में वर्तमान में 45 पार्षद हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पुनर्गठन कर 60 वार्ड किए जा चुके हैं। निकाय चुनाव नवंबर 2019 में 36 सामान्य वार्ड, इनमें से 12 वार्डों में महिलाओं के चुनाव लडऩे के लिए आरक्षित है। अन्य पिछड़ा वर्ग के 13 वार्ड , इनमें से चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए। 10 वार्ड अनुसूचित जाति के होंगे, इनमें तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। व एक वार्ड अनुसूचित जनजाति का है। यह आरक्षण राज्य सरकार ने 16 अगस्त को कर दिया था।
आज इस तरह निकलेगी लॉटरी
जानकारी के अनुसार सबसे पहले अनुसूचित जाति के दस वार्डों के आरक्षण तय किया गया। नियमों के अनुसार एक तिहाई वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके चलते दस अनुसूचित जाति के वार्ड में तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसके बाद अनुसूचित जानजाति के एक वार्ड का निर्धारण किया गया। इसके पश्चात ओबीसी के 13 वार्डों के निर्धारण करने को लेकर लॉटरी निकाली गई। इनमें से चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए। इसके तहत शेष रहे 36 वार्ड सामान्य जाति के लिए आरक्षित हो गए, इनमे से एक तिहाई नियम के अनुसार 36 सामान्य वार्डों की लॉटरी निकाली कर महिलाओं के 12 वार्डों को आरक्षण तय किया गया।
पत्रिका सबसे पहले
जनगणना 2011 के अंतर्गत नगर परिषद के अधिकारियों ने ने वार्डों के पुर्नगठन कर 45 से 60 वार्ड किए हैं। हनुमानगढ़ निकाय क्षेत्र में जनगणना 2011 के अनुसार डेढ़ लाख के करीब जनसंख्या है। नगर परिषद के अधिकारियों ने इन वार्डों का पुनर्गठन इसी जनसंख्या के आधार पर किया है। प्रत्येक वार्ड की जनसंख्या 2300 से 2700 के अंतराल में रखी गई है। इसके तहत ही आंकड़ों को इधर-उधर कर 60 वार्डों में क्षेणी के आधार पर भी जनसंख्या तय की गई है।
अनुसूचित जाति के वार्ड
60 वार्डों में से अनुसूचित जाति के अधिकांश जनसंख्या वाले वार्डों में से ही दस वार्डों के आरक्षण का निर्धारण किया गया। इनमें से वार्ड संख्या 02, 03, 10, 15, 27, 35, 36, 41, 56 व 59 सहित दस वार्ड अनुसूचित जाति के होंगे।। क्योंकि इन वार्डों में अनुसूचित जाति की अनुमानित जनसंख्या 750 से अधिक है। इसके अलावा वार्ड 38 एक वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया।। क्यों कि 60 वार्डों में से केवल एक ही वार्ड हैं, जिनमें अनुसूचित जनजाति की अनुमानित जनसंख्या सबसे अधिक है। इसका निर्धारण भी नगर परिषद ने 2011 जनसंख्या के आधार पर वार्डों के पुनर्गठन के अनुसार किया है।
हनुमानगढ़ नगरपरिषद के सभी 60 वार्डों की लॉटरी
ओबीसी के लिए आरक्षित हुए 13 वार्ड
4, 5, 8, 11, 13, 24, 26, 34, 40, 42, 44, 48, 58 वार्ड ओबीसी
ओबीसी महिला के लिए 4 वार्ड 13, 42, 44, 58 आरक्षित
सामान्य के लिए आरक्षित हुए सर्वाधिक 36 वार्ड 1,6,7,9,12,14,16,17,18,19,20,21,22,23,25,28,29, 30,31,32,
33,37,39,43,45,46,47,49,50,51,52,53,54,55,57,60 सामान्य वार्ड
सामान्य महिला वार्ड 6,19,20,29,30,31,32,45,47,49,50,52
एससी के लिए आरक्षित हुए 10 वार्ड
2,3,10,15,27,35,36,41,56,59 आरक्षित वार्ड
वार्ड 10, 15 और 59 होंगे एससी महिला वार्ड
एकमात्र वार्ड 38 हुआ एसटी के लिए आरक्षित
शहरी क्षेत्र की जनसंख्या का गणित
हनुमानगढ़ शहरी क्षेत्र में 2011 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 150958 के करीब है। इसमें से 79709 पुरूष की जनसंख्या व 71249 महिलाओं की जनसंख्या है। शहरी क्षेत्र में सामान्य जाति की जनसंख्या 123009, अनुसूचित जाति की जनसंख्या 25486 है, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 2463 है। शहरी क्षेत्र की जनसंख्या धर्म आधार पर इस प्रकार से हैं। इसमें हिन्दू की जनसंख्या 124049, सिख समुदाय की जनसंख्या 14724, मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या 11072, 598 जैन समाज की जनसंख्या, ईसाई 296 जनसंख्या 2011 जनसंख्या जनगणना के आधार पर है।

ट्रेंडिंग वीडियो