scriptदहेज के लिए हत्या कर फंदे पर लटकाया विवाहिता का शव | The body of the married woman hanged on the noose for dowry in hanuman | Patrika News

दहेज के लिए हत्या कर फंदे पर लटकाया विवाहिता का शव

locationहनुमानगढ़Published: Sep 16, 2020 11:37:46 am

Submitted by:

adrish khan

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
रावतसर. निकटवर्ती गांव कलालावाली ढाणी में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीहर पक्ष के आरोपों के आधार पर पांच जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

दहेज के लिए हत्या कर फंदे पर लटकाया विवाहिता का शव

दहेज के लिए हत्या कर फंदे पर लटकाया विवाहिता का शव

दहेज के लिए हत्या कर फंदे पर लटकाया विवाहिता का शव
– रावतसर थाना क्षेत्र के गांव कलालावाली ढाणी की घटना
– पीहर पक्ष ने लगाया आरोप, मामला दर्ज
रावतसर. निकटवर्ती गांव कलालावाली ढाणी में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीहर पक्ष के आरोपों के आधार पर पांच जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार अजमत अली पुत्र निवाज मोहम्मद निवासी कल्लासर, थाना पल्लू ने रिपोर्ट दी कि लगभग 14 वर्ष पहले उसने अपनी दो पुत्रियों नवीना व साजिदा का विवाह असलम खान तथा नवीन दोनों पुत्र सुलतान निवासी कलालावाली ढाणी से किया था। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर दोनों पुत्रियों को ससुराल पक्ष तंग परेशान करने लगा। आए दिन उनसे मारपीट करने लगे। छोटी पुत्री साजिदा को करीब पांच माह से दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल रखा है। बड़ी पुत्री नवीना ने 10-15 दिन पहले फोन कर बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति असलम, ससुर सुलतान, सास मैना देवी, देवर अख्तर तथा नवीन मारपीट कर रहे हैं। वे पीहर से पैसे लाने के लिए दबाव बना रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि पैसे नहीं लाई तो जान से मार देंगे। आरोप है कि सोमवार शाम लगभग चार बजे पुत्र आरिफ के पास उसके फूफा का फोन आया कि तुम जल्दी से कलालावाली ढाणी पहुंचो। ससुराल वालों ने नवीना को जान से मार दिया है। इस पर पीहर पक्ष के लोग कलालावाली ढाणी पहुंचे तो नवीना का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी। नवीना के गले पर फंदे के निशान थे। आरोपियों ने नवीना के गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने धारा 302, 498 ए व 143 आईपीसी में मामला दर्ज किया है। इसकी जांच डीएसपी रणवीर मीणा को सौंपी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो