scriptजल संसाधन विभाग में तबादलों का दौर शुरू | Transfers start in water resources department | Patrika News

जल संसाधन विभाग में तबादलों का दौर शुरू

locationहनुमानगढ़Published: Aug 16, 2019 07:58:46 pm

Submitted by:

Purushottam Jha

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. जल संसाधन विभाग मेें पदोन्नति का दौर चलने के बाद अब तबादलों का दौर शुरू हो गया है। इसके तहत पहली सूची जारी कर दी गई है। इसमें कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। आने वाले दिनों में अधिकारियों की सूची भी जारी हो सकती है। हाल ही में जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ कार्यालय क्षेत्र के दस कर्मचारियों को इधर-उधर किया गया है।
 

nahar

जल संसाधन विभाग में तबादलों का दौर शुरू


-मुख्य अभियंता ने दस कर्मचारियों का जारी किया स्थानांतरण आदेश

हनुमानगढ़. जल संसाधन विभाग मेें पदोन्नति का दौर चलने के बाद अब तबादलों का दौर शुरू हो गया है। इसके तहत पहली सूची जारी कर दी गई है। इसमें कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। आने वाले दिनों में अधिकारियों की सूची भी जारी हो सकती है। हाल ही में जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ कार्यालय क्षेत्र के दस कर्मचारियों को इधर-उधर किया गया है। बताया जा रहा है कि इन सभी कर्मचारियों की ओर से तबादले की इच्छा जताने पर उक्त सूची जारी की गई है। स्वयं की इच्छा से तबादला करवाने के कारण उक्त सभी कर्मचारियों को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद कुमार मित्तल की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार घग्घर बाढ़ नियंत्रण एवं ड्रेनेज खंड हनुमानगढ़ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी कुलदीप सहारण को जल संसाधन खंड रायसिंहनगर, राजेश कुमार को जल संसाधन खंड रायसिंहनगर से संभाग कार्यालय हनुमानगढ़, सुरेंद्र कुमार को खंड द्वितीय श्रीविजयनगर से सूरतगढ़ ब्रांच जल संसाधन खंड प्रथम में, महेंद्र नागपाल को श्रीगंगानगर से गंगनहर रेग्यूलेशन उपखंड शिवपुर हैड, मोतीराम को बिरधवाल हैड से सूरतगढ़ ब्रांच खंड प्रथम, रोहिताश कुमार को जल संसाधन खंड रावतसर से उपखंड इंदिरागांधी नहर, राकेश कुमार को इंदिरागांधी नहर परियोजना हनुमानगढ़ से जल संसाधन खंड रावतसर, सुरेंद्र कुमार को जल संसाधन वृत्त छतरगढ़ से वृत्त विजयनगर तथा मनोज कुमार को गंगनहर रेग्यूलेशन उपखंड शिवपुर हैड से जल संसाधन उत्तर खंड श्रीगंगानगर कार्यालय में लगाया गया है। तबादला आदेश में संबंधित कार्मिकों को निर्धारित अवधि में पदस्थापन स्थान पर नियुक्ति देने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जल संसाधन विभाग में कई कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई थी। इसके बाद अब विभाग स्तर पर तबादलों का दौर शुरू कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो