scriptफसलों को पाले से बचाने की बता रहे तरकीब | Tricks to protect crops from frost | Patrika News

फसलों को पाले से बचाने की बता रहे तरकीब

locationहनुमानगढ़Published: Dec 31, 2019 11:21:35 am

Submitted by:

Purushottam Jha

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. कृषि विभाग किसानो को फसलों को पाले से बचाने को लेकर जागरूक करने में जुट गया है। कृषि विभाग हनुमानगढ़ के सहायक निदेशक रणजीत सिंह सर्वा, कृषि अधिकारी श्रवण सिंह अराईं ने मक्कासर, डबलीराठान व दौलतांवाली क्षेत्र में जाकर फसलों का जायजा लिया। इस दौरान फसलों की स्थिति ठीक मिली।
 

फसलों को पाले से बचाने की बता रहे तरकीब

फसलों को पाले से बचाने की बता रहे तरकीब

फसलों को पाले से बचाने की बता रहे तरकीब
-तापमापी पारे के लुढक़ने से कृषि अधिकारी किसानों को कर रहे जागरूक

हनुमानगढ़. कृषि विभाग किसानो को फसलों को पाले से बचाने को लेकर जागरूक करने में जुट गया है। कृषि विभाग हनुमानगढ़ के सहायक निदेशक रणजीत सिंह सर्वा, कृषि अधिकारी श्रवण सिंह अराईं ने मक्कासर, डबलीराठान व दौलतांवाली क्षेत्र में जाकर फसलों का जायजा लिया। इस दौरान फसलों की स्थिति ठीक मिली। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर फसलों को पाले से बचाने के तरीके बताए। कृषि पर्यवेक्षक आदराम मटोरिया ने बताया कि न्यूनतम तापमान ४.० डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए और उत्तर दिशा से ठंडी हवा चल रही हो तो सरसों को पाला मारने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए दोपहर के समय जब पत्तियां सूखी हो तो किसानों को कृषि अधिकारियों की सलाह लेकर फसलों पर रसायन का छिडक़ाव करना चाहिए। पाला पडऩे की आशंका हो तो खेत में सिंचाई करने की सलाह भी अधिकारी दे रहे हैं। हनुमानगढ़ जिले में चालू रबी सीजन में करीब पांच लाख हेक्टैयर में सरसों, गेहूं, चना सहित अन्य फसलों की बिजाई हुई है। कृषि प्रधान हनुमानगढ़ जिले में खेती ही जीवन का बड़ा आधार है। प्रदेश में हनुमानगढ़ जिला सर्वाधिक गेहूं उत्पादक जिलों में गिना जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो